ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने: फ्रेंचाइजी ओनर बोले- वे IPL के सबसे सफल कैप्टन साबित होंगे; ₹27 करोड़ में खरीदा था

2
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने:  फ्रेंचाइजी ओनर बोले- वे IPL के सबसे सफल कैप्टन साबित होंगे; ₹27 करोड़ में खरीदा था
Advertising
Advertising

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने: फ्रेंचाइजी ओनर बोले- वे IPL के सबसे सफल कैप्टन साबित होंगे; ₹27 करोड़ में खरीदा था

कोलकाता5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम है। वे इससे पहले 8 साल तक दिल्ली के लिए खेले।

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं।

Advertising

फ्रेंचाइजी के ओनर संजीव गोयनका ने पंत को कप्तान बनाए जाने का ऐलान करते हुए कहा-

लोग IPL के सबसे सफल कप्तानों की सूची में ‘माही, रोहित’ कहते हैं। मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होंगे।

Advertising

QuoteImage

मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 की मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। इसी के साथ ऋषभ IPLके सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

इससे पहले केएल राहुल ने तीन सीजन (2022, 2023, 2024) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम पहले दो सालों प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि वे फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम 7वें स्थान पर रही।

Advertising

केएल राहुल की कप्तानी में LSG

पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम है। इससे पहले उन्होंने IPL में अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से 2016 में की। उस समय डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स का पहले का नाम )ने उन्हें 2016 के ऑक्शन में 1.6 करोड़ में खरीदा था। पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। वे 2021 में कैप्टन बनाए गए। 2022 में चोट की वजह से वह IPL से दूर रहे। 2023 में भी वह दिल्ली के कप्तान रहे।

नीलामी से पहले, LSG ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया, LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था, हालांकि इनमें से कोई कप्तान नहीं बना। टीम एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी की तलाश में थे जो कप्तान के रूप में राहुल की जगह ले सके। पंत, श्रेयस अय्यर के साथ उनकी सूची में सबसे ऊपर थे।

नीलामी में पंत को लेने के लिए LSG और SRH के बीच होड़ लगी रही। उनकी बोली 20.75 करोड़ तक पहुंच गई, बाद में SRH पीछे हट गई। दिल्ली कैपिटल्स से राइट-टू-मैच चुनौती को खत्म करने के लिए LSG ने इसे बढ़ाकर 27 करोड़ कर दिया।

LSG में मिलर, मार्श और मार्करम जैसे खिलाड़ी भी पंत को नए LSG स्क्वाड में विदेशी बल्लेबाज डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम और भारतीय सीमर आकाश दीप और अवेश खान था साथ मिलेगा। नीलामी समाप्त होने के बाद पूरन, मार्श, मार्कराम और मिलर भी संभावित कप्तानी विकल्प थे।

पंत अब मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करेंगे, जिनसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बातचीत की थी, और नए टीम मेंटर जहीर खान का भी साथ मिलेगा।

——————————————————————————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

सैमसन-सिराज चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया से बाहर:752 की औसत के बाद भी करुण नायर को जगह नहीं; सिलेक्शन एनालिसिस और पॉसिबल-11

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम सिलेक्शन की जानकारी दी। मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया। वहीं घरेलू क्रिकेट में 752 की औसत रखने के बावजूद करुण नायर स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Advertising