ऊर्जा मंत्री से मिले थर्मल संघर्ष समिति के सदस्य – Kota News h3>
कोटा| भीमगंजमंडी पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो 2 साल से फरार था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2022 में पुलिस ने ममता बाई को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से पुलिस ने 3 किलो 540 ग्राम अफीम जब्
.
कोटा| ज्वाइंट वेंचर रूपी निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन के 119वें दिन राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम अभियंता कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से वार्ता की। प्रदेश संयोजक राकेश गुप्ता ने बताया मंत्री नागर ने कहा िक ज्वाइंट वेंचर होने से किसी भी अभियंता, कर्मचारी का कोई नुकसान नहीं होगा। जल्द प्रारूप की जानकारी दे दी जाएगी। समिति सदस्य अजय विजय ने मंत्री को अवगत करवाया कि विद्युत विभाग में रिक्त पदों पर नाम मात्र भर्ती से कार्मिकों में असंतोष है।
कोटा| महावीरनगर पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार शंभू सिंह निवासी संतोषी नगर ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें कहा कि वो ट्रेवल्स व्यवसाय करता है। उन्होंने 14 फरवरी को बड़े बेटे रविन्द्र सिंह की शिकायत एसपी ऑफिस में दी। जिसमें आरोप लगाया कि बेटे ने उनके साथ मारपीट की, फोन तोड़ दिया। कार के कांच फोड़ दिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है, जिसकी जांच की जा रही है।
कोटा| भीमगंजमंडी पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा ठगी रकम होल्ड करवाकर पैसा रिफंड करवाया है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि भीमगंजमंडी निवासी ऋषिप्रीत मोंगा पत्नी तनमीत सिंह सब्बरवाल ने 28 दिसंबर 2024 को एक शिकायत दी। जिसमें कहा कि अनजान व्यक्ति का मोबाइल पर कॉल आया िक आपके पिताजी का एक्सीडेन्ट हो गया है। मैं आपके एकाऊन्ट में रुपए डाल देता हूं। इस तरह अनजान व्यक्ति ने पीड़िता को फर्जी टेक्स मैसेज 1 लाख रुपए भेजकर 87 हजार रुपए का फ्रोड किया। पुलिस ने साइबर पोर्टल के माध्यम से बैंक अधिकारियों से संपर्क कर 58 हजार 300 रुपए की रकम को होल्ड करवाया। जिसके बाद सारी कार्रवाई पूरी करके उसे रिफंड करवाया।
कोटा| ट्रैफिक पुलिस के जवानों हैड कांस्टेबल राजेंद्र व कांस्टेबल हाकिम सिंह और अरविंद ने दो दिन पहले नयापुरा विवेकानंद चौराहे के पास बाइक सवार बजरंग नगर निवासी अश्विनी शर्मा को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई थी। इस कार्य के लिए कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ द्वारा 5100-5100 रुपए नकद और प्रशंसा पत्र दिया। वहीं, एसपी डॉ. अमृता दुहन द्वारा पुलिसकर्मियों के प्रंशसनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया।