ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर | Demand for gold and silver weak due to high prices | News 4 Social h3>
इंदौरPublished: Dec 15, 2023 05:00:37 pm
इंदौर बाजार . 15-12-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64075 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75700 रुपए किलो
ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर

इंदौर. बढ़ती कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर रही। बाजार में सोना बिल पर 125 व चांदी 50 रुपए नरम रही। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से खरीदी प्रभावित हो रही है। भाव को लेकर कोई निश्चित धारणा नहीं लगाई जा पा रही है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2045.30 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2042.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.25 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62650 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58690 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74350 व टंच 74525 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64075 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75700 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
—
कम भाव पर किसानों की आलू में बिकवाली नहीं
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू की आवक कमजोर हो गई है। बताया जा रहा है कि कम भाव किसान बिकवाली नहीं कर रहे है और खेतों में से खुदाई कार्य बंद कर रहे है। खासकर चिप्स का आलू नहीं आ रहा है, जिससे भाव में सुधार आया है। मंडी में नए चिप्स की 1000 व राशन क्वालिटी आलू की 3000 बोरी आई। नए प्याज की 50 हजार बोरी आवक बताई गई। नया चिप्स का आलू 1000 से 1125, राशन 700 से 900, प्याज दागी 1000 से 1200, प्याज बेस्ट नई 1500 से 2200, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 1200 से 1500, गोल्टी 1000 से 1300, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 18000 से 19000, देशी लहसुन 17000 से 18000, एवरेज 14000 से 15000, बारिक 11000 से 12000 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश में 3.80 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
इंदौर. देश की मंडियों में कुल 3.80 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.70 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 30 हजार व अन्य राज्यों में 30 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरसों की देश में कुल 3.50 लाख बोरी की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 40 हजार, राजस्थान में 1.75 लाख, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 20 हजार व अन्य राज्यों में 50 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1625 से 1650, मुंबई मूंगफली तेल 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 900 से 905, मुंबई पाम तेल 820 से 822, इंदौर पाम 880, राजकोट तेलिया 2580, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 845 रुपए।
तिलहन : सरसों 6400 से 6600, रायड़ा 5100, सोयाबीन नई 4800 से 4835 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतुल 5010, लक्ष्मी 4900, सांवरिया इटारसी 4900, खंडवा 4925, रुचि 4850, धानुका 4975, एमएस नीमच 4950, एमएस पचोर 4890 व एवी 4900 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2850 रुपए।
—————–
चार दिनों में 1200 रुपए क्विंटल सस्ती हुई तुवर दाल
इंदौर. सरकार की भाव नियंत्रण करने की कोशिशों के साथ ही नई आवक केंद्रों पर शुरू होने से तुवर की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। इंदौर थोक बाजार में तुवर दाल चार दिनों में 1200 रुपए क्विंटल सस्ती हुई है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष के आरंभिक कुछ महीनों के दौरान दाल-दलहनों के घरेलू बाजार में नरमी का माहौल बन सकता है क्योंकि इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता में सुधार आने के आसार हैं। खरीफ कालीन उड़द एवं मूंग के साथ तुवर की नई फसल की जोरदार आवक होने की संभावना है जबकि विदेशों से उड़द एवं तुवर के साथ पीली मटर का आयात होगा।
इधर केन्द्र सरकार ने भारत ब्रांड नाम के तहत रियायती मूल्य पर मूंग दाल की बिक्री आरंभ कर दी है जबकि चना दाल की बिक्री पहले से ही हो रही है। नैफेड द्वारा अपने स्टॉक से चना की भी नीलामी बिक्री की जा रही है। लेकिन इसमें एक समस्या आ सकती है। रबी सीजन के सबसे प्रमुख दलहन- चना का रकबा गत वर्ष से पीछे चल रहा है और इसके उत्पादन में 10-15 प्रतिशत तक की गिरावट आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News