उस सिपाही की दर्दनाक कहानी, जिसकी लव स्टोरी पर बनी थी सनी देओल की ‘गदर’, यह थी आखिरी इच्छा

130
उस सिपाही की दर्दनाक कहानी, जिसकी लव स्टोरी पर बनी थी सनी देओल की ‘गदर’, यह थी आखिरी इच्छा
Advertising
Advertising

उस सिपाही की दर्दनाक कहानी, जिसकी लव स्टोरी पर बनी थी सनी देओल की ‘गदर’, यह थी आखिरी इच्छा

जब से सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट अनाउंस हुई है, तबसे फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तब बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई थी। फिल्म में तारा सिंह के रोल में सनी देओल और सकीना के रोल में अमीषा पटेल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ सच्ची कहानी पर आधारित है? इस घटना के चर्चे भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में हुए थे।

Advertising

Gadar: Ek Prem Katha 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। इसमें Sunny Deol एक सरदार तो Ameesha Patel एक मुस्लिम लड़की के रोल में नजर आई थीं। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने तब 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे सिपाही की जिंदगी पर बनी है, जिसकी दुखभरी प्रेम कहानी ने भारत से लेकर पाकिस्तान तक की आवाम को झकझोर दिया था।

Gadar 2 से पहले थिएटर्स में रिलीज होगी ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मेकर्स ने इस वजह से लिया यह फैसला

Advertising

बूटा सिंह, जिसका सनी देओल ने निभाया था रोल

इस सिपाही का नाम था बूटा सिंह, जिनका रोल सनी देओल ने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में निभाया था। बूटा सिंह ब्रिटिश सेना के एक पूर्व सिख सिपाही थे। उन्होंने 1947 में हुए बंटवारे के दौरान भड़के सांप्रदायिक दंगो के दौरान एक मुस्लिम लड़की की जान बचाई थी। इस लड़की का नाम जैनब था। बूटा सिंह को जैनब से प्यार हो गया था और बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी हुई। चूंकि जैनब मुस्लिम थीं, इसलिए उन्हें नए बने पाकिस्तान भेज दिया गया। वहीं बूटा सिंह को जाने नहीं दिया गया। लेकिन बूटा सिंह गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान में घुस गए। उन्होंने जैनब से संपर्क साधने की काफी कोशिश की। लेकिन जैनब ने परिवार के दबाव में आकर बूटा सिंह से शादी तोड़ दी।

boota singh gadar

बूटा सिंह, फाइल फोटो: social media

जैनब के इनकार से टूटे बूटा सिंह, कर लिया सुसाइड

Advertising

जैनब की शादी उसके चचेरे भाई से जबरदस्ती करवा दी गई। उधर बूटा सिंह को पकड़ लिया गया। बूटा सिंह पर गैरकानूनी तरीके से सीमापार घुसने का आरोप लगा। कोर्ट में जब बूटा सिंह को पेश किया गया तो उन्होंने रोते हुए बताया कि जैनब उनकी पत्नी है और उनकी एक बेटी भी है। बताया जाता है कि जैनब ने इससे इनकार कर दिया और दबाव में आकर बूटा सिंह और बेटी के साथ जाने से इनकार भी कर दिया। बूटा सिंह बुरी तरह टूट गए। इससे निराश होकर उन्होंने 1957 में बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। इसमें बेटी तो बच गई पर बूटा सिंह की मौत हो गई।

Gadar 2 First Look: हिंदुस्तान जिंदाबाद…22 साल बाद तारा सिंह ने उठाया हथौड़ा, अब सनी देओल छुड़ाएंगे सबके छक्के

बूटा सिंह की आखिरी इच्छा

बूटा सिंह की आखिरी इच्छा थी कि मौत के बाद उनके शरीर को बरकी गांव में दफनाया जाए, जहां पर जैनब के माता-पिता विभाजन के बाद बसे थे। जब बूटा सिंह के पार्थिव शरीर को उस गांव में ले जाया गया तो गांववालों ने वहां दफनाए जाने से इनकार कर दिया। तब बूटा सिंह के शरीर को मिआनी साहिब कब्रिस्तान में दफनाया गया।

Advertising

Gadar 2 Cast: तारा सिंह, सकीना और चरणजीत का 22 साल बाद भी ‘गदर 2’ में दिखेगा जलवा, होंगे नहीं तो बस ये 4 यार

‘गदर: एक प्रेम कथा’ में थोड़ा सा बदलाव

‘गदर: एक प्रेम कथा’ इसी कहानी पर आधारित थी। हालांकि फिल्म में थोड़ा सा हिस्सा बदल दिया गया था। फिल्म के आखिर में तारा सिंह यानी सनी देओल अपनी सकीना और बेटे को वापस इंडिया लाने में कामयाब हो जाते हैं। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था और ‘गदर 2’ भी वही डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘गदर: द कथा कंटीन्यूज’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा और डॉली बिंद्रा भी नजर आएंगी।

Advertising