उस्ताद गफूर अवॉर्ड सम्मान-समारोह में 141 लोगों को सम्मानित किया: ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति का आयोजन, जिलेभर से आए प्रबुद्धजन – Jodhpur News

4
उस्ताद गफूर अवॉर्ड सम्मान-समारोह में 141 लोगों को सम्मानित किया:  ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति का आयोजन, जिलेभर से आए प्रबुद्धजन – Jodhpur News
Advertising
Advertising

उस्ताद गफूर अवॉर्ड सम्मान-समारोह में 141 लोगों को सम्मानित किया: ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति का आयोजन, जिलेभर से आए प्रबुद्धजन – Jodhpur News

जोधपुर में रविवार को उस्ताद अ. गफूर अवॉर्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 141 लोगों का सम्मान किया गया। ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति की ओर से शहर के पत्रकारों, प्रबुद्धजनों, अखाड़ों के उस्तादों को समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये उस्ताद

Advertising

.

ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्श के सानिध्य में आयोजित उस्ताद अब्दुल गफूर अवार्ड समारोह में दीनी ऐलान स्मारिका के एडिटर अब्दुल सलीम कादरी एवं माजिद खान को 29 वर्षों से ईद मिलादुन्नबी के जलसों में हर साल स्मारिका एवं नमाज की किताबें निशुल्क वितरण करने की खिदमत को देखते हुए जलसा कमेटी एवं अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertising

इस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व जेडीए चेयरमैन, कुन्ती देवड़ा, महापौर नगर निगम उत्तर,पार्षद इरफान बेली, पार्षद हसन खान, पार्षद शेर मोहम्मद खान, पार्षद कु,जाफ़रान,मोहम्मद साजिद खान,मोलाना अफजल कादरी रहे। इस सम्मान समारोह मे अतिथियों द्वारा एम आर मलकानी, वरिष्ठ पत्रकार, यूसुफ जई राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर, विनोद आचार्य इंटरनेशनल कोच को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया ।

अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसी कड़ी में जोधपुर के पार्षद इरफान बेली, साजिद खान, मोलाना अफजल कादरी को जोधपुर भामाशाह अवॉर्ड से नवाजा। जोधपुर के तमाम अखाड़ों के उस्तादों व वर्जिश क्लबों के उस्तादों व दिग्गज समाजसेवियों व पत्रकारिता के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वालो का सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया

Advertising

सम्मान समारोह मे यह रहे शामिल

उस्ताद हाजी हमीम बक्श, उस्ताद अ वहीद खान, उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद सलीम सैफी, नियामत पठान, उस्ताद यासीन अब्बासी, उस्ताद खलील अहमद गोरी, उस्ताद एहसान, उस्ताद मोहम्मद शफी, उस्ताद फारूक सोलंकी, उस्ताद आरिफ पठान, उस्ताद आबिद छिपा, फिरोज खान, अमजद बक्ष, रईस बक्ष, उस्ताद नवाब अली शाह,मोहम्मद एजाज,वसीम शेख,अनीस शेख, पार्षद सिकंदर जैतारण, युसुफ रजा,सोजत, रहीम सांखला, मेहराज चूड़ीघर पाली, अयूब पाली, दानिश बक्स फैजान बक्श, उस्ताद वसीम अंसारी, अजीज पठान, शाहरुख शेख, रईस मोहम्मद, वसीम अख्तर ने मंच का संचालन किया। नदीम बक्ष ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising