उनके सीएम के निर्देश पर फोन टैपिंग हुए: ऊर्जा मंत्री बोले- वो हम पर आरोप लगा रहे; कहा- आप के भ्रष्टाचार से दिल्ली त्रस्त – Kota News

3
उनके सीएम के निर्देश पर फोन टैपिंग हुए:  ऊर्जा मंत्री बोले- वो हम पर आरोप लगा रहे; कहा- आप के भ्रष्टाचार से दिल्ली त्रस्त – Kota News
Advertising
Advertising

उनके सीएम के निर्देश पर फोन टैपिंग हुए: ऊर्जा मंत्री बोले- वो हम पर आरोप लगा रहे; कहा- आप के भ्रष्टाचार से दिल्ली त्रस्त – Kota News

ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर ने कोटा प्रवास के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा है। साथ ही दिल्ली में भाजपा की जीत पर कहा कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती थी। नागर ने यहां मीडिया से बातचीत में दिल्ली चुनाव और र

Advertising

.

पूर्व सीएम के OSD लगा चुके फोन टैपिंग का आरोप

Advertising

मीडिया से बातचीत में हीरालाल नागर ने कहा- जिस मुख्यमंत्री के ओएसडी ने चिप देकर सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए। ये फोन टेपिंग मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई थी। अब वो (कांग्रेस) किस मुंह से हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। अगर आरोप लगाना है तो नियम के तहत विधानसभा में आए, बहस करें,चर्चा करें। विपक्ष का काम केवल हंगामा करना है। सदन की कार्यवाही में गतिरोध उत्पन्न करके रोकना है।

सदन में गतिरोध पैदा करने पर विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी। भजनलाल शर्मा हमारे दमदार मुख्यमंत्री है। कल उनका आत्मविश्वास सभी ने देखा। उन्होंने सदन में इनके कारनामों और करतूतों का जवाब दिया। सारे मीडिया ने देखा व प्रदेश की 8 करोड़ जनता देख रही थी। ये तो अभी 70 के लगभग है आने वाले समय मे 15-20 से ज्यादा नहीं रहने वाले।

बोले- भ्रष्टाचार से दिल्ली की जनता त्रस्त थी

Advertising

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोलते हुए नागर ने कहा- वहां भारतीय जनता पार्टी ने लगातार मेहनत की। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के समय भ्रष्टाचार हुए उससे दिल्ली की जनता त्रस्त थी। दिल्ली की जनता चाहती थी कि वहां डबल इंजन की सरकार बने।अब दिल्ली में भी बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। निश्चित रूप से पारदर्शिता आएगी। दिल्ली में जो शराब कांड, भ्रष्टाचार हुए हैं उन पर लगाम लगेगी। दिल्ली का चौमुखी विकास करके भारतीय जनता पार्टी भारत की राजधानी को विकसित करने का काम करेगी।

आप पर आरोप- करोड़ों के बंगले बनाए

नागर ने कहा- आप पार्टी, दिल्ली की जनता को रेवड़िया बांटकर,बहला फुसलाकर सत्ता में रही। जनता समझ चुकी है कि ये लोग झूठ बोलकर अपने आप को आम आदमी साबित कर रहे हैं। दिल्ली की जनता ने देखा है बंगले में किस तरीके से सरकार के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया गया। 50-50 करोड़ के बंगले बनाए गए। जनता सब जानती है, समझती है। यह हमारे पैसे का दुरुपयोग है। भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया है। भाजपा ईमानदारी, स्वच्छ छवि के साथ, पारदर्शिता के साथ सरकार चलाएगी। जिससे दिल्ली में विकास की गति तेज होगी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising