इस हफ्ते सोना-चांदी में रही तेजी: सोना ₹1221 बढ़कर ₹79,239 पर पहुंचा, चांदी ₹552 महंगी होकर ₹90,820 प्रति किलो बिक रही

1
इस हफ्ते सोना-चांदी में रही तेजी:  सोना ₹1221 बढ़कर ₹79,239 पर पहुंचा, चांदी ₹552 महंगी होकर ₹90,820 प्रति किलो बिक रही
Advertising
Advertising

इस हफ्ते सोना-चांदी में रही तेजी: सोना ₹1221 बढ़कर ₹79,239 पर पहुंचा, चांदी ₹552 महंगी होकर ₹90,820 प्रति किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (18 January 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 11 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 78,018 रुपए था, जो अब यानी 18 जनवरी को 79,239 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 1,221 रुपए बढ़े हैं।

Advertising

वहीं इस हफ्ते चांदी 552 रुपए महंगी होकर 90,820 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले शनिवार को ये 90,268 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,260 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,110 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,110 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,110 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,160 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Advertising

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News

Advertising