इस आदमी ने पकड़े ढाई लाख से अधिक सांप, कई बार काट चुका है कोबरा

147
इस आदमी ने पकड़े ढाई लाख से अधिक सांप, कई बार काट चुका है कोबरा

इस आदमी ने पकड़े ढाई लाख से अधिक सांप, कई बार काट चुका है कोबरा

snake bite- कई बार काट चुके है कोबरा और रसेल वाइपर, फिर भी नहीं हुआ कुछ असर…।

 

भोपाल। चार बार कोबरा ने काटा, कई बार रसेल वाइपर ने भी किया हमला, फिर भी यह शख्स आज जिंदा है। हर दिन 25 से 30 सांप पकड़ने वाला यह शख्स अब तक ढाई लाख से अधिक सांप पकड़ चुका है। सलीम खान के टेलेंट को देखकर ही नगर निगम ने उन्हें पर रखा है। सर्प विशेषज्ञ सलीम बच्चों को सांपों के बारे में जागरूक करते हैं।

 

हर साल करीब 12000 के करीब सांप पकड़ने वाले इस शख्स को भोपाल में हर कोई जानता है। सलीम खान का नंबर हर मोबाइल में रहता है। यदि किसी घर में सांप घुस जाता है तो उसे पकड़ने के लिए सलीम दौड़े चले आते हैं। सलीम लोगों की जिंदगी बचाने के साथ ही सांपों का भी जीवन बचाते हैं।

 

अब तक ढाई लाख सांप

सलीम खान 25 वर्षों से भी अधिक समय से सांप पकड़ने का काम कर रहे हैं। सलीम के मुताबिक वे अब तक करीब ढाई लाख से अधिक सांप पकड़ चुके है। वे रातापानी सेंचुरी और पचमढ़ी के जंगल में सांपों को छोड़ देते हैं।

 

जब कोबरा ने कांटा

सांप पकड़ने के लिए सलीम को अपनी जान की बाजी लगाना पड़ती है। हर दिन वो खतरों से खेलते हैं। सलीम बताते हैं कि चार बार कोबरा और रसेल वाइपर उन्हें कांट चुके हैं। हर बार ही उनकी किस्मत अच्छी रही कि उसकी दवाई भी उन्हीं के पास थी, तो हर बार उनकी जान बच गई।

snack3.jpg

 

शिद्दत से करते हैं यह काम

खतरों के बीच सलीम अपने इस काम को बड़ी ही शिद्दत से करते हैं। वे हर साल बारिश के मौसम में करीब 600 से अधिक सांप पकड़ते हैं। इसके बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक जंगल में छोड़ आते हैं। वे हाथ जोड़कर इन सांपों को विदा करते हैं।

 

सांपों से घिरा है इनका घर

सलीम का पूरा घर ही सांपों से भरा रहता है। घर के कमरे, अलमारी, किताब रखने की सेल्फी की जगह पर जहरीले सांप रखे रहते हैं। घर के हर कोने में कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे खतरनाक सांप रखे रहते हैं। बाद में वे इन्हें जंगल में छोड़ देते हैं।

snack.jpg

 

घर पर ही मिली तालीम

सलीम सांपों को पकड़ने का काम बचपन से ही कर रहे हैं। उनके पिता जड़ी बूटी के जानकार थे और सांप काटने के बाद लोगों को बचाने का काम करते थे। उनके घर के पास स्थित नाले में हमेशा सांप निकलते रहते थे, इसलिए उन्हें सांप से बचने और उनको पकड़ने का अनुभव घर पर ही मिल गया। सलीम पिछले 35 सालों से पचमढ़ी के जंगल में करीब ढाई लाख से अधिक सांप छोड़कर आ चुके हैं।

 

वीवीआईपी इलाके में ज्यादा सांप

सलीम बुधवार को भी विधायक विश्राम गृह क्षेत्र में सांप को पकड़ने पहुंचे हैं। इस इलाके में कई विधायक रहते हैं। सलीम ने बताया कि भोपाल का पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा है और मुख्यमंत्री निवास, राज्यपाल निवास और विधानसभा, 74 बंगला जैसे वीवीआईपी क्षेत्र में कई जहरीली सांप निकलते रहते हैं।










उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News