इंदौर में मोहर्रम पर निकला सरकारी ताजिया: अन्य ताजिए और अखाड़े भी हुए शामिल; उमड़ा जनसैलाब – Indore News

0
इंदौर में मोहर्रम पर निकला सरकारी ताजिया:  अन्य ताजिए और अखाड़े भी हुए शामिल; उमड़ा जनसैलाब – Indore News
Advertising
Advertising

इंदौर में मोहर्रम पर निकला सरकारी ताजिया: अन्य ताजिए और अखाड़े भी हुए शामिल; उमड़ा जनसैलाब – Indore News

इंदौर में मोहर्रम पर्व पर शनिवार रात को सरकारी ताजिया निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। देर रात को सरकारी ताजिया वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। रविवार दोपहर को सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से कर्बला मैदान तक जाएगा, जहां तीन दिन मेले की शुरुआत होगी

Advertising

.

शनिवार रात करीब 10 बजे इमामबाड़ा से इसकी शुरुआत हुई। इस दौरान शहरकाजी डॉ. इशरत अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। राजबाड़ा का एक चक्कर लगाने के बाद सरकारी ताजिया अपने तय मार्ग पर आगे बड़ा। शहर के अन्य ताजिए और अखाड़े भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

Advertising

बग्घी में सवार शहरकाजी डॉ. इशरत अली। बड़ी संख्या में समाजजन भी हुए शामिल।

बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

रात में बड़ी संख्या में समाजजन दूर-दूर से यहां पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए। परिवार के लोग यहां बच्चों को भी लेकर शामिल हुए। सरकारी ताजिए के आगे एक बैंड भी चल रहा था, जो अलग-अलग धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देते हुए चल रहा था। उसके पीछे शहरकाजी डॉ. इशरत अली बग्घी में सवार होकर आगे बढ़ रहे थे। उनके पीछे सरकारी ताजिए व अन्य ताजिए और अखाड़े हैं।

Advertising

देर रात तक चलेगा सिलसिला

समाजजनों ने बताया कि सरकारी ताजिए इमामबाड़ा से निकलकर राजबाड़ा के एक चक्कर लगाने के बाद खजूरी बाजार, गौराकुंड, कपड़ा मार्केट, नृसिंह बाजार चौराहा से जवाहर मार्ग, बंबई बाजार, प्रिंस यशवंत रोड चौराहा वहां से राजबाड़ा होते हुए वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। रात 1 बजे सरकारी ताजिए को वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। इसके बाद भी करीब दो घंटे तक बाकी ताजिए और अखाड़े निकलने का सिलसिला जारी रहेगा।

राजबाड़ा पर सरकारी ताजिए के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Advertising

रविवार को कर्बला जाएगा सरकारी ताजिए

रविवार दोपहर को सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से निकलकर कर्बला जाएगा। इस दौरान भी शहर के अन्य ताजिए और अखाड़े इस जुलूस में शामिल होंगे। सरकारी ताजिए इमामबाड़ा से उठकर सुभाष चौक, राजबाड़ा, यशवंत रोड़, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोती तबेला, कलेक्ट्रेट चौराहा होता हुआ कर्बला मैदान पर पहुंचेगा। जिसके बाद यहां पर तीन दिनी मेला शुरू होगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising