इंडिगो को-फाउंडर राकेश गंगवाल 5.8% हिस्सेदारी बेच रहे: ₹11,928 करोड़ की हुई डील, कल 3.4% इक्विटी बेचने की खबर आई थी

1
इंडिगो को-फाउंडर राकेश गंगवाल 5.8% हिस्सेदारी बेच रहे:  ₹11,928 करोड़ की हुई डील, कल 3.4% इक्विटी बेचने की खबर आई थी
Advertising
Advertising

इंडिगो को-फाउंडर राकेश गंगवाल 5.8% हिस्सेदारी बेच रहे: ₹11,928 करोड़ की हुई डील, कल 3.4% इक्विटी बेचने की खबर आई थी

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

राकेश गंगवाल ने 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी 5.8% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। मनीकंट्रोल के मुताबिक, आज (मंगलवार, 27 मई) 5,260.5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2.26 करोड़ शेयरों की डील हुई, जिसकी टोटल वैल्यू ₹11,928 करोड़ रुपए है।

Advertising

कल यानी सोमवार, 26 मई को 3.4% इक्विटी बेचने की खबर आई थी। शुरुआत में इस डील की वैल्यू 6,831 करोड़ रुपए थी, लेकिन बाद में मजबूत डीमांड के चलते इसे बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कर दिया गया। पहले इस सौदे के लिए फ्लोर प्राइस 5,175 प्रति शेयर तय किया गया था।

गंगवाल ने 2022 में इंडिगो बोर्ड से इस्तीफा दिया था

Advertising

गंगवाल ने 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने कहा था कि वे थोड़ा-थोड़ा करके (फेज वाइज) कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर लेंगे। बोर्ड से हटने के बावजूद गंगवाल इंडिगो के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक बने हुए हैं।

इंडिगो का शेयर 2% गिरा

ब्लॉक डील के बाद इंटरग्लोब एविएशन का शेयर करीब 2% गिरकर ₹5,315 पर कारोबार कर रहा। 2025 में अब तक शेयर में 16% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल में कंपनी के शेयर ने 25% का रिटर्न दिया है।

Advertising

एयरलाइन को 3000 करोड़ का मुनाफा हुआ

इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी में 3,068 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ। सालाना आधार पर यह 62% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,895 करोड़ रुपए रहा था। एयर ट्रैवल में बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी को यह मुनाफा हुआ है।

जनवरी-मार्च तिमाही में इंडिगो के ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 24% बढ़कर 22,152 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17,825 करोड़ रुपए रहा था। इंडिगो ने बुधवार (21 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है इंडिगो

मार्केट शेयर के लिहाज से इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारतीय एयरलाइन मार्केट में कंपनी का शेयर करीब 64% है। इसकी स्थापना 2006 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने की थी। ये रोजाना 2000 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।

80 से ज्यादा डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 30 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर इंडिगो की फ्लाइट चलती है। ये 110+ डेस्टिनेशन को जोड़ती है। एयरलाइन की 320 से ज्यादा एयरक्राफ्ट की फ्लीट है। इसके 50 करोड़ से ज्यादा कस्टमर हैं।

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News

Advertising