आरबीआइ के बाहर चल रहा खेल…दो हजार दो, सत्रह सौ लो | 2000 note exchange in 1700 back jaipur RBI Branch | News 4 Social

9
आरबीआइ के बाहर चल रहा खेल…दो हजार दो, सत्रह सौ लो | 2000 note exchange in 1700 back jaipur RBI Branch | News 4 Social

आरबीआइ के बाहर चल रहा खेल…दो हजार दो, सत्रह सौ लो | 2000 note exchange in 1700 back jaipur RBI Branch | News 4 Social

दो हजार का नोट बंद हो चुका है। बाजार में यह कहीं भी नहीं दिखेगा। लेकिन आरबीआइ कार्यालय के बाहर यह नोट इन दिनों खूब दिख रहा है। कुछ दिन पूर्व यहां लंबी कतार देख संशय हुआ तो पत्रिका ने पड़ताल करवाई तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। नोट बदलने के नाम पर खेल चल रहा है।

केंद्र सरकार ने दो हजार के नोट बंद कर दिए तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के बाहर नोट बदलने वाली गैंग सक्रिय हो गई। गैंग के सदस्य दो हजार के नोट पर तीन सौ रुपए कमीशन लेकर नोट बदल रहे हैं। यानी दो हजार के नोट के बदले एक हजार सात सौ रुपए तुरंत देने को तैयार हैं। बेरोजगारों को बुलाकर कतार में लगाया जाता है। इसके लिए प्रतिदिन इन लोगों को एक हजार रुपए दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, रकम ऑनलाइन चाहिए तो उसकी व्यवस्था भी गैंग कर देता है। हैरानी की बात यह है कि दो हजार का नोट बदलवाने के लिए पहचान पत्र भी नहीं मांगा जाता। पत्रिका टीम सोमवार को रामबाग सर्कल स्थित आरबीआइ कार्यालय के बाहर पहुंची। यहां कुछ लोग दो-दो हजार के नोट जमा करते हुए मिले। बैंक के गेट के बाहर समूह में पांच लोग खड़े थे। बातचीत में इन लोगों ने कहा कि आपको कतार में लगने की जरूरत नहीं है। बस, दो हजार का नोट दीजिए और नोट बदलने के बाद 1700 रुपए ले जाइए।

ऐसे कर रहे काम
– बातचीत में इन लोगों ने कहा कि बड़ी रकम है तो पैसे सुबह 9:40 बजे तक दे देना।
– जो लड़के कतार में लगते हैं, उन्हें एक हजार रुपए प्रतिदिन देते हैं। नहीं आओगे तो ये पैसे मुझे अपनी जेब से देने पड़ेंगे।

करवा देंगे ऑनलाइन की व्यवस्था
रिपोर्टर:
दो हजार का नोट बदलवाना है ?
व्यक्ति: बदल जाएगा, कितने हैं?
रिपोर्टर: 10 नोट हैं।
व्यक्ति: 300 रुपए प्रति नोट के हिसाब से दे देना।
रिपोर्टर: रकम ऑनलाइन मिल जाएगी क्या?
व्यक्ति:
यदि आपको चाहिए तो ये व्यवस्था भी करवा दूंगा।

आप नम्बर ले लो और बता देना
बाचतीत के दौरान यह व्यक्ति रिपोर्टर को सड़क पार करा दूसरी ओर ले गया।रिपोर्टर: अपने पास 10 नोट के अलावा कुछ और साथियों के पास भी नोट हैं।
व्यक्ति: 300 रुपए के हिसाब से बदलवा दूंगा। पैसे कब दोगे ?
रिपोर्टर: एक-दो दिन में सभी से लेकर करवा दूंगा।
व्यक्ति: जब हो जाए तो बता देना, मेरा फोन नंबर ले लो।

यह जानना भी जरूरी
-पिछले वर्ष मई में केंद्र सरकार ने दो हजार का नोट वापस लेने की घोषणा की थी।
-अब किसी भी डाकघर या आरबीआइ के 19 कार्यालयों में जाकर बदला सकते हैं दो हजार के नोट।
-10 नोट (20 हजार) तक एक आदमी बदलवा सकता है एक बार में।
-दोपहर दो बजे तक ही बदले जा रहे हैं अभी आरबीआइ में नोट।

अभी यह प्रक्रिया
-आरबीआइ में जाकर एक फॉर्म भरना होता है। इसमें नाम और नोटों की संख्या लिखनी होती है। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड देना होता है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News