आरटीजीएस पर सोना 64350 रुपए दस ग्राम | Gold on RTGS is Rs 64350 per ten grams. | News 4 Social

9
आरटीजीएस पर सोना 64350 रुपए दस ग्राम | Gold on RTGS is Rs 64350 per ten grams. | News 4 Social
Advertising
Advertising

आरटीजीएस पर सोना 64350 रुपए दस ग्राम | Gold on RTGS is Rs 64350 per ten grams. | News 4 Social

इंदौरPublished: Nov 29, 2023 06:49:21 pm

Advertising

इंदौर बाजार ….. 29-11-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 76400 रुपए किलो

आरटीजीएस पर सोना 64350 रुपए दस ग्राम

Advertising

आरटीजीएस पर सोना 64350 रुपए दस ग्राम

आरटीजीएस पर सोना 64350 रुपए दस ग्राम
इंदौर. डॉलर की कमजोरी तथा विदेशी बाजारों में आ रही तेजी के असर से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव में उछाल आया है। बिल पर सोना 900 रुपए महंगा होकर 64350 रुपए दस ग्राम बिका। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2049.80 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2039.80 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 25.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.95 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62900 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58945 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 75200 व टंच 75400 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 76400 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

पुरानी प्याज में लेवाली कमजोर
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में पुरानी प्याज में मांग कमजोर रही। नई प्याज की 30 हजार, नए आलू की 250 बोरी आवक बताई गई। मंडी में प्याज पुरानी की 7000 बोरी, लहसुन की 5 हजार व आलू की 6 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 4200 से 4300, एवरेज 3500 से 4000, गोल्टा 3300 से 3800, गोल्टी 2800 से 3000, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 22000 से 23000, देशी लहसुन 19000 से 20000, एवरेज 16000 से 18000, बारिक 13000 से 14500, चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1800 से 2100 व ज्योति 1300 से 1700 रुपए क्विंटल बिका।
————
सोया तेल में लेवाली का अभाव
इंदौर. सीमित कारोबार के बीच लेवाली का अभाव रहने से सोया तेल के भाव में खास तेजी-मंदी नहीं देखी जा रही है। सरकार खाद्य तेलों के स्टॉक को बनाए रखने के लिए लगातार आयात कर रही है, जिससे तेलों में एकाएक तेजी नहीं आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि आपूर्ति व मांग को देखते हुए खाद्य तेलों में ज्यादा मंदी की संभावना कम है। मांग अच्छी निकल आने से तेलों के दाम बढ़ सकते है। देश में सोयाबीन की 4.30 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 2 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 40 हजार व अन्य राज्यों में 40 हजार बोरी सोयाबीन आई। देश की मंडियों में सरसों की कुल 4 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2 लाख, मध्यप्रदेश में 45 हजार, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात 25 व अन्य राज्यों में 65 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1590 से 1600, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960 से 965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 905 से 910, मुंबई सोया रिफाइंड 950 से 955, मुंबई पाम तेल 835 से 840, इंदौर पाम 905, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 875 रुपए।
तिलहन : सरसों 7000 से 7100, रायड़ा 5100 से 5200, सोयाबीन नई 5055 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 43500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5215, लक्ष्मी 5110, सांवरिया इटारसी 5180, खंडवा 5150, धानुका 5130, एमएस नीमच 5130, एमएस पचोर 5075 व एवी 5000 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 3000 रुपए।
—————–

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising