आपकी बात…ईरान— इजरायल के बीच तनाव का भारत पर क्या असर होगा ?

7
आपकी बात…ईरान— इजरायल के बीच तनाव का भारत पर क्या असर होगा ?
Advertising
Advertising

आपकी बात…ईरान— इजरायल के बीच तनाव का भारत पर क्या असर होगा ?


पेट्रोलियम पदार्थों होंगे महंगे
इससे पेट्रोलियम तेल का आयात कम हो जाएगा। भारत में पेट्रोल व डीजल महंगे हो जाएंगे, जिससे मालभाडा बढने से महंगाई भी बढ जाएगी। चुनावों के बाद सरकार तुरंत पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढोतरी कर देगी। इससे जनता को पहले से बढी महंगाई पर अधिक बोझ झेलना पडेगा।
सुरेंद्र बिंदल बिट्टू, मॉडल टाउन, जयपुर
……………………………………………………

Advertising

भारत के व्यावसायिक हित होंगे प्रभावित
ईरान इजराइल के साथ भारत के व्यावसायिक संबंध है। भारत, ईरान को कई तरह की खाद्य सामग्री निर्यात करता है। दूसरी ओर, इजरायल से भारत को रक्षा संबंधी तकनीक मिलती है। इन दोनों देशों में युद्ध के बनते हालात से भारत का निर्यात कारोबार तो प्रभावित होगा ही, साथ ही इजराइल से मिलने वाला रक्षा प्रोद्योगिकी सहयोग भी नहीं मिल पाएगी। दोनों देशों में भारत के कामगारों के लिए भी मुश्किल हालात पैदा होंगे।
— हुकुम सिंह पंवार , टोड़ी इन्दौर
………………………………………

पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ जाएंगे
ईरान इजरायल के बीच तनाव से कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होगी। भारत में भी इसका असर होगा। खाद्य और अन्य सामग्रियों के भाव बढ़ जाएंगे। पूरी दुनिया में ईरान और इजरायल ही कच्चे तेल की सप्लाई करता है ।महंगाई का असर चुनाव पर भी पड़ेगा।
—मीना सनाढ्य, उदयपुर राजस्थान
……………………………………………..

Advertising

भारत के हित होंगे प्रभावित
भारत 80% तेल का आयात पश्चिमी एशिया से करता है। दोनों देशों में तनाव का असर भारत की ऊर्जा, सुरक्षा और तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। साथ ही भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे पर भी नकारात्मक प्रभाव की संभावना है। भारत को कूटनीतिक एवं आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं
कंचन राठौड़ जोधपुर
…………………………………………….

सुरक्षा और व्यापार पर असर
इजरायल में करीब बीस हजार और ईरान में करीब चार हजार भारतीयों की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है। साथ ही भारत दोनो देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापारिक संबंध साझा करता है जिससे भारतीय बाजार प्रभावित हो सकता है।
राहुल कुमार पालीवाल, राजसमंद
……………………………………………….

सोना व क्रूड ऑयल होंगे महंगे
ईरान एवं इजरायल के बीच तनाव का भारत पर आर्थिक रूप से असर पड़ सकता है। सोना एवं क्रूड ऑयल के दाम आसमान छू सकते हैं। शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो सकती है। रूस- यूक्रेन एवं इजराइल – फिलिस्तीन के बाद दुनिया की ये तीसरी जंग ग्लोबल मार्केट का ताना-बाना बिगाड़ सकती है।
—ललित महालकरी, इंदौर
…………………………………………………….

Advertising

भारत सहित अन्य देशों की अर्थव्यवस्था पर पडेगा असर
दो देशों के बढते तनाव से विश्व की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। ईंधन, गोल्ड के रेट अप्रत्याशित रूप से बढ़ेंगे। यातायात शुल्क की वृद्धि हो सकती है जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
सतीश उपाध्याय, मनेंद्रगढ़ एमसीबी छत्तीसगढ़
…………………………………………………….

इन देशों मेें रह रहे भारतीयों के रोजगार पर असर
दोनों देशों के बीच तनाव से भारत पर तात्कालिक रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर प्रभाव पड़ेगा। जिससे देश में पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो जायेंगे। भारतीय इन देशों में रोजगार के लिए जाते हैं, उन पर भी सीधा असर देखने को मिलेगा। देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। इजराइल भारत का मजबूत रक्षा क्षेत्र का सहयोगी है तो भारतीय रक्षा क्षेत्र भी प्रभावित होगा। भारत के दोनो देशों के साथ अच्छे संबंध है भारत को इन देशों में तनाव को समाप्त करने के प्रयास करने होंगे।
गजेंद्र चौहान, कसौदा, जिला डीग

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising