आनंद विहार के लिए हर शुक्रवार 11 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन – Khagaria News h3>
Advertising
खगड़िया | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम लोगों की सुविधा तथा राजस्व संबंधी कार्यों में होने वाली अनावश्यक परेशानी को दूर करने के लिये “जन शिकायत पोर्टल” की शुरुआत की है। जिससे अब लोग घर बैठे ऑनलाइन राजस्व संबंधी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते है
.
जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत के बाद न सिर्फ जांच होगी, बल्कि दोषी कर्मचारी व पदाधिकारियों पर जबावदेही भी तय होगी। बता दें कि इस पोर्टल के ज़रिए लोग अब जमीन से जुड़े मामलों जैसे दाखिल-खारिज, जमाबंदी, लगान भुगतान, राजस्व न्यायालय वाद, वादों में आपत्ति आदि से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। कोई भी व्यक्ति पोर्टल https://biharbhumi.b ihar.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद हर स्तर पर उसकी निगरानी होगी। जानकार बताते है कि पोर्टल पर शिकायत के बाद न सिर्फ उनकी बातें सुनी जाएगी, बल्कि लापरवाह अधिकारियों पर नियंत्रण भी रहेगा।
खगड़िया | खगड़ियावासि यों के लिए अच्छी खबर है। आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा और आसान होगी। क्योंकि जोगबनी से आनंद विहार के लिए खगड़िया के रास्ते ट्रेन चलना शुरू हो गई है। आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से 11 जुलाई 2025 तक हर शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04074 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन रात 11:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे जोगबनी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04073 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 25 मई से 13 जुलाई 2025 तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे जोगबनी स्टेशन से चलेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जंक्शन, लखनऊ चारबाग, सुल्तानपुर जंक्शन, जौनपुर सिटी, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, अररिया और फारबिसगंज जंक्शन पर होगा। यह ट्रेन 18 स्लीपर कोच और 2 लगेज सह गार्ड कोच के साथ चलेगी।
लापरवाह अधिकारियों पर नकेल जन शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय पर निष्पादन अनिवार्य किया गया है, जो अधिकारी शिकायतों के समाधान में ढिलाई बरतेंगे, उनके पॉप स्कोर घटेंगे, जिससे उनकी प्रशासनिक छवि और पदोन्नति पर असर पड़ेगा। बता दें कि जारी आदेश में विभागीय अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि “जन शिकायत पोर्टल से आम जनता को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। हर शिकायत पर कार्रवाई होगी और कोई भी अधिकारी इससे अछूता नहीं रहेगा।