आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या: महिला किराएदार और उसके प्रेमी को 10 लाख की दी थी सुपारी; गमछे से गला घोंटा – Bhopal News h3>
भोपाल के पिपलानी में 32 साल की बिट्टी जार्ज नाम की महिला ने 64 वर्षीय पति जार्ज कुरियन की सुपारी देकर हत्या करा दी। वारदात को बिट्टी की महिला किराएदार रेखा सूर्यवंशी और उसके प्रेमी संजय पाठक ने अंजाम दिया। संजय ने बुजुर्ग का गमछे से गला घोंटा, जबकि
.
हत्याकांड को 18 अप्रैल को अंजाम दिया गया। जबकि शनिवार को पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय पाठक को पुलिस ने एक दिन यानी रविवार तक की रिमांड पर लिया है। तीनों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। पति की हत्या करने के एवज में बिट्टी ने संजय और रेखा को 10 लाख की सुपारी दी थी। एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपए दिए जा चुके थे।
टीआई अनुराग लाल ने बताया कि, जार्ज भेल के रिटायर्ड अधिकारी थे। उनकी पहली पत्नी केरल में रहती हैं। उन्होंने बिट्टी से तब शाद की जब वह महज 17 साल की थी। दोनों की नौ साल की बेटी है। बिट्टी पूर्व में जार्ज के घर काम करती थी। बिट्टी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि जार्ज की हत्या के बाद वह अकेले जीना चाहती थी।
उसे उम्मीद थी कि पति की मौत के बाद उनका सारा पैसा, पैंशन और मकान उसे मिल जाएगा। बुजुर्ग पति छोटी-छोटी बातों पर उसे रोकता-टोकता और डांटता था। यही कारण था कि वह उससे निजात पाना चाहती थी। किराएदार रेखा सूर्यवंशी से पति की नजदीकियां भी उसे परेशान करती थीं। रेखा ने ही पति के चरित्र के संबंध में उसे अहम जानकारी दीं और पति की हत्या कर आराम से जीवन जीने की बात कही।
रेखा ने बनाई थी हत्या की योजना
रेखा के कहने पर जब पति की हत्या कराने के लिए बिट्टी राजी हो गई तो रेखा ने प्लान बनाया कि वह अपने प्रेमी संजय की मदद से जार्ज की हत्या करा देगी। इसके एवज में उन्हें 10 लाख रुपए चाहिए होंगे। बिट्टी ने शर्त रखी की हत्याकांड के बाद ही उन्हें रकम तब देगी जब पति की पेंशन उसके नाम हो जाएगी।
पिपलानी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रेखा इसके लिए राजी हो गई और अपने प्रेमी को भी राजी कर लिया। हालांकि दोनों ने बतौर एडवांस बिट्टी से 50 हजार रुपए लिए। यह रकम महिला ने अपने खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। बैंक स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
आखिरी सांस तक पति को तड़पते देखा
संजय ने 18 अप्रैल की रात को बिट्टी के बुलावे पर जार्ज के घर में प्रवेश किया। यहां मौका पाकर जार्ज का गला गमछे से घोंट दिया। रेखा ने तड़ते जार्ज के पांव पकड़ लिए। बिट्टी ने आखिरी सांस तक पति को तड़पते देखा। मौत को सुनिश्चित करने के लिए उसने पति को हिलाकर चेक किया। जब शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब उसे अस्पातल पहुंचाया। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पीएम रिपोर्ट मिलते ही हत्याकांड का खुलासा हो गया।
बॉडी पर मिले स्ट्रगल मार्क
जार्ज ने मौत से पहले बचने के लिए प्रयास किए। 59 वर्षीय संजय ने पूरी ताकत से उसका गला घोंटे रखा। इस दौरान संजय के नाखून जार्ज के गले पर लगे। इससे उनकी गर्दन पर स्ट्रगल मार्क बन गए थे।
चार महीने पहले रहने आई थी रेखा
रेखा चार महीने पहले ही जार्ज के घर में किराए से रहने आई थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। मूल रूप से सीहोर जिले की रहने वाली रेखा की वहां खेती की जमीन है। संजय-रेखा के पति का दोस्त रहा है। वह प्रॉपर्टी की ब्रोकरी भी करता है। रेखा की जमीन बिकवाने को लेकर वह रेखा के करीब आ गया था।