आज सोने में बढ़त, चांदी में गिरावट: सोना 290 रुपए बढ़कर 78308 रुपए पर पहुंचा, चांदी 89800 रुपए प्रति किलो बिक रही h3>
- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (13 January 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
Advertising
सोने की कीमतों में आज यानी 13 जनवरी को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 290 रुपए बढ़कर 78,308 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 78,018 रुपए प्रति दस ग्राम था।
Advertising
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 468 रुपए घटकर 89,800 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 90,268 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,220 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए है।
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Advertising
जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
खबरें और भी हैं…
BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News