आजमगढ़ में बोले सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर: समाजवादी पार्टी का गुलाम है मुसलमान आपातकाल में कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या – Azamgarh News

0
आजमगढ़ में बोले सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर:  समाजवादी पार्टी का गुलाम है मुसलमान आपातकाल में कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या – Azamgarh News
Advertising
Advertising

आजमगढ़ में बोले सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर: समाजवादी पार्टी का गुलाम है मुसलमान आपातकाल में कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या – Azamgarh News

आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मुसलमानों को बताया समाजवादी पार्टी का गुलाम।

Advertising

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और मुसलमानों पर हमला बोलते हुए कहा की मुसलमान समाजवादी पार्टी का गुलाम है। इसके साथ ही मुसलमान के जो नेता हैं। वह भी गुलाम हैं। यह लोग हक,

.

Advertising

आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर।

देश की आजादी के इतने दिनों बाद पहली बार मुसलमान के 51 बच्चे IAS बने हैं। यह काम कांग्रेस सपा बसपा भी कर सकती थी। पर इन लोगों ने नहीं किया। क्या लोग मुसलमान को सिखाते हैं कि भाजपा मुसलमान की दुश्मन है यदि भाजपा मुसलमान की दुश्मन है तो इतने सारे बच्चे IAS कैसे पास कर गए। केंद्र और प्रदेश की सारी योजनाएं किसी जाति मजहब के लिए नहीं बन रही है।

बल्कि सभी लोगों के लिए बना रही हैं। ओम प्रकाश राजभर पार्टी के कार्यकर्ता के घर हुई मौत के बाद सांत्वना देने देर रात्रि सिधारी थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचे थे। जहां मृतक परिवार के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 18% मुसलमान समाजवादी पार्टी को वोट देता है। और अखिलेश यादव साइकिल चलाते हैं जबकि मुसलमान वॉटर साइकिल के पीछे के करियर पर बैठता है।

Advertising

आपातकाल में कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या

1977 में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को लेकर हुए सवाल पर प्रदेश सरकार के पंचायती मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी नेताओं और पत्रकारों को जेल में डालने का काम किया गया था। कांग्रेस ने पूरी तरह से तानाशाही की थी और संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थी।

आजमगढ़ में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना।

Advertising

सपा की चार बार की सरकार में 800 दंगे

प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी से तीन विधायकों के निकाले जाने के सवाल पर कहा कि वह लोग तो डेढ़ साल पहले ही निकल गए थे। एक दो महीने बाद फिर से निकल जाएंगे। इटावा में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा कथावाचकों की पिटाई के सवाल पर सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना कि इटावा की घटना दुखद है। कानून अपने हाथ में किसी को नहीं लेना चाहिए जिन लोगों ने ऐसा किया उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में चार बार की सरकार में 800 दंगे हुए।

आज देश और प्रदेश की जनता विकास चाहती है आज कनेक्टिविटी हो रही है और कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि 4 महीने से आजमगढ़ जिले के दौरे पर आ रहा हूं। सभी लोग परेशान हैं। हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास करने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising