आजमगढ़ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी: भारतीय सेना ने देश की 140 करोड़ जनता के सपनों को किया पूरा, सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा – Azamgarh News

1
आजमगढ़ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी:  भारतीय सेना ने देश की 140 करोड़ जनता के सपनों को किया पूरा, सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा – Azamgarh News
Advertising
Advertising

आजमगढ़ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी: भारतीय सेना ने देश की 140 करोड़ जनता के सपनों को किया पूरा, सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा – Azamgarh News

आजमगढ़ में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।

Advertising

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ले जिले में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। भाजपा किया तिरंगा यात्रा सैनिकों के सम्मान में निकाली गई थी।

.

Advertising

जिले के कुंवर सिंह उद्यान से शुरू हुई यह यात्रा गांधी तिराहा रायपुर तिराहा कलेक्ट्रेट तिराहा दीनदयाल तिराहा अग्रसेन तिराहा होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई।

भाजपा की तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू,भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह और जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

आजमगढ़ में तिरंगा यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।

Advertising

भारतीय सेना ने जनता के सपनों को किया पूरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने आतंक के समूल नष्ट के लिए जो कार्रवाई की है। आज हम भारतीय सेना के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

आजमगढ़ में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

Advertising

पार्टी की तरफ से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हमारी सेवा ने 140 करोड़ जनता की इच्छा को पूरा करने का काम किया है। जिस तरह से आतंक और आतंकवाद वादियों पर कार्रवाई की है। हमें विश्वास है कि हम लोगों के विश्वास को और आगे बढ़ाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हमारी लड़ाई पाकिस्तान और वहां की जनता से नहीं है हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ है। आप लोगों ने देखा होगा कि किस तरह से पाकिस्तान ने पहली बार स्वीकार किया कि हमारे ऊपर हमला किया गया है।

इससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के साथ है। जिले में आयोजित सेना के सम्मान कार्यक्रम तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल होकर सेना का हौसला बढ़ाने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising