आजमगढ़ में बेटे ने पिता को मार डाला: मां को पीटा तो कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर चाकू से गला रेत दिया – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ में कुल्हाड़ी से कटकर पिता की हत्या।
आजमगढ़ में मां को पीटने पर छोटे बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। पिता जब अधमरे हो गए तो चाकू से उनका गला रेत दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने लगे। इसी बीच किसी ग्र
.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पड़ाेसियों और किसान की पत्नी से पूछताछ की। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना बरदह थाना क्षेत्र की है।
राजेंद्र की पत्नी सिया देवी से पूछताछ करती पुलिस।
शादी में व्यवहार लिखवाने लिए पैसे मांगे तो पत्नी को पीटा बरदह थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया, अजाऊर गांव निवासी राजेंद्र राजभर (55) किसान थे। वह अपनी पत्नी सिया देवी के साथ रहते थे। उनके दोनों बेटे अमित और सुमित गुजरात के सूरत में कपड़ा मिल में मजदूरी का काम करते हैं।
सुमित 15 दिन पहले गुजरात से आया था। जबकि अमित अपने परिवार के साथ एक दिन पहले गुजरात से घर पहुंचा था। मंगलवार सुबह अमित अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ आया। शाम करीब 4.00 बजे पड़ोसी विनोद की पत्नी राजेंद्र के घर बेटी की शादी का कार्ड लेकर पहुंची।
सिया देवी ने पति राजेंद्र से कहा- विनोद की बेटी की शादी दो दिन बाद है। विनोद की तरफ से व्यवहार में बर्तन आदि दिया गया था। इसलिए व्यवहार लिखवाने के लिए 3200 रुपए दे दो। पुलिस के मुताबिक, पैसे को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई।
मामला बढ़ा तो राजेंद्र ने पत्नी सिया देवी की पिटाई शुरू कर दी। सिया देवी का शोर सुनकर छोटा बेटा सुमित पहुंच गया। उसने मां को बचाया। फिर पिता राजेंद्र के साथ मारपीट करने लगा। पीटते-पीटते पिता को उसने चारपाई पर गिरा दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
बड़े बेटे ने कुल्हाड़ी तो छोटे ने चाकू से किया वार फिर दौड़कर कमरे से कुल्हाड़ी उठा लाया। सुमित ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। कुल्हाड़ी से राजेंद्र की गर्दन-छाती पर गहरे घाव हो गए। फिर सुमित किचन से चाकू ले आया और पिता का गला रेत दिया।
करीब 15 मिनट तक आरोपी बेटे ने पिता पर वार किए। मौत हो जाने के बाद आरोपी ने खून साफ किया और अपने कपड़े बदले। फिर पिता के शव को कफन में लपेट दिया। करीब 5 बजे सिया देवी ने रोना शुरू कर दिया।
मोहल्ले के लोग पहुंच गए। बेटे ने बताया कि पिता सो रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। वह अंतिम संस्कार के लिए पिता के शव को लेकर जा रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बेटा घर से फरार हो गया।
पुलिस बोली- फरार आरोपियों को जल्द अरेस्ट करेंगे
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने लोगों से पूछताछ की। सिया देवी से हत्या के बारे में जानकारी की।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है, कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। इसके साथ ही घटना में शामिल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
……………….
ये खबर भी पढ़िए-
इमरान मसूद ने पूछा-अमेरिका हमारा बाप है क्या?, सीजफायर करना अपमान नहीं तो क्या, पहलगाम के कातिल अब भी जिंदा
भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है।
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पूछा- हमारे पीएम तो अमेरिका के दबाव में आकर सीजफायर करके बैठ गए हैं। पहलगाम के आतंकी अभी जिंदा हैं, हमने युद्ध विराम क्यों कर दिया? हमारे 26 लोगों को मारने वालों को सजा मिलनी चाहिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…