Advertising

आगरा में संदूक से निकालकर प्रेमी की पिटाई: घरवालों के जागने पर महिला ने छिपाया था, कपड़े पहनाकर बरसाए लाठी-डंडे – Fatehabad (Agra) News

4
आगरा में संदूक से निकालकर प्रेमी की पिटाई:  घरवालों के जागने पर महिला ने छिपाया था, कपड़े पहनाकर बरसाए लाठी-डंडे – Fatehabad (Agra) News

Advertising

आगरा में संदूक से निकालकर प्रेमी की पिटाई: घरवालों के जागने पर महिला ने छिपाया था, कपड़े पहनाकर बरसाए लाठी-डंडे – Fatehabad (Agra) News

Advertising

फतेहाबाद1 घंटे पहले

Advertising
  • कॉपी लिंक

आगरा में महिला से मिलने प्रेमी पहुंचा। कमरे से आवाज आने पर घरवालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो महिला ने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। घरवालों ने उसे पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला।

Advertising

इसी बीच महिला के पति की नजर संदूक की तरफ गई, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का प्रेमी बगैर कपड़ों के छिपा बैठा था। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। फिर कपड़े पहनाकर घर के बाहर ले गए। जहां ग्रामीणों ने पीटा।

Advertising

फिर पुलिस बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है।

पिटाई के दौरान महिला का प्रेमी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।

Advertising

घरवाले छत पर सोने गए तो बुला लिया प्रेमी

फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के परिजन रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर पड़ोसी गांव में रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद हो गए।

Advertising

इसी बीच महिला का पति पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने पत्नी के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। उसने घर के अन्य सदस्यों को बुला लिया। फिर उसने पत्नी के कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। परिजनों के आ जाने पर महिला ने अपने प्रेमी को कमरे में रखे बक्शे में छिपा दिया।

इसके बाद दरवाजा खोला। पति ने पूछा कि अंदर कौन था। इस पर उसकी पत्नी सकपका गई। घर के लोगों ने बेड के नीचे उसे खोजा। मगर वह नहीं मिला। इसी बीच पति की नजर बक्श पर पड़ी। उसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी।

महिला के घरवालों ने उसे संदूक से बाहर निकाला, कपड़े पहनाए। फिर घर से बाहर ले जाकर पीटा।

पति ने बक्शा खोला तो अंदर मिला प्रेमी, पीटा

पति ने बक्शा खोला तो उसके अंदर प्रेमी बगैर कपड़े के बैठा था। उसे देखते ही घर वालों ने उसे जमकर पीटा। प्रेमी ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। फिर महिला के घरवाले उसे कपड़े पहनाकर बाहर लेकर गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों को जब हकीकत पता चला तो उन्होंने भी महिला के प्रेमी को लात-घूसों और डंडे से पीटा। फिर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बहा तहसील का रहने वाला है। महिला से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

वह अक्सर महिला से उसके पति की गैरहाजिरी में मिलने आता था। मामले में इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। शिकायत पत्र मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

…………………

ये खबर भी पढ़ें-

दामाद संग भागी सास का पति बोला- तलाक नहीं दूंगा:पत्नी मेरे पैसे वापस करे, कंगाल कर गई; 3 दिन से भूखा हूं

मेरी पत्नी परिवार को कंगाल कर गई, हमने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। गांव के लोग हमारी मदद कर रहे हैं। वह झूठ बोल रही है कि कुछ लेकर नहीं गई। घर से जाते समय वह 3.50 लाख रुपए कैश और 5 लाख के जेवर ​​​​​​ले गई। जब तक मेरे रुपए वापस नहीं मिलेंगे, मै उसे तलाक नहीं दूंगा।

यह बातें अलीगढ़ की अनीता उर्फ अपना देवी के पति जितेंद्र ने कहीं। उन्होंने बताया- पत्नी ने घर में कुछ भी कैश नहीं छोड़ा। उसने पुलिस के सामने भी झूठ बोला कि वह सिर्फ 200 रुपए लेकर गई है। उसने हम लोगों का ऐसा हाल कर दिया है कि खाने के लिए राशन खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। उधार मांगकर जिंदगी चल रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising