आगरा में टूटा गर्मी का पिछले 10 साल का रिकार्ड: प्रदेश में आगरा-झांसी सबसे गर्म, दोपहर में लू से बेहाल हुए लोग, 13 जून को हो सकती है बारिश – Agra News

6
आगरा में टूटा गर्मी का पिछले 10 साल का रिकार्ड:  प्रदेश में आगरा-झांसी सबसे गर्म, दोपहर में लू से बेहाल हुए लोग, 13 जून को हो सकती है बारिश – Agra News
Advertising
Advertising

आगरा में टूटा गर्मी का पिछले 10 साल का रिकार्ड: प्रदेश में आगरा-झांसी सबसे गर्म, दोपहर में लू से बेहाल हुए लोग, 13 जून को हो सकती है बारिश – Agra News

आगरा में गर्मी का पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। वर्ष 2016-2025 के बीच 9 जून को सबसे अधिक तापमान इसी साल रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 45.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इस भीषण गर्मी ने लो

Advertising

.

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, 9 जून को पिछले 10 सालों में इतनी गर्मी नहीं पड़ी, जितनी इस बार रही। वर्ष 2016 से 2025 के बीच 9 जून को दूसरी बार सबसे अधिक गर्मी वर्ष 2019 को रही। उस साल इस डेट को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मगर, इस 9 जून ने गर्मी के इस रिकार्ड को भी तोड़ दिया है।

Advertising

धूप से बचाव के लिए चौराहों पर लगाए गए ग्रीन नेट।

पिछले 10 सालों में 9 जून को तापमान की स्थिति

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2025 45.9 डिग्री सेल्सियस 29.3 डिग्री सेल्सियस
2024 44.0 डिग्री सेल्सियस 30.8 डिग्री सेल्सियस
2023 42.5 डिग्री सेल्सियस 28.2 डिग्री सेल्सियस
2022 45.3 डिग्री सेल्सियस 29.4 डिग्री सेल्सियस
2021 43.8 डिग्री सेल्सियस 33.0 डिग्री सेल्सियस
2020 41.6 डिग्री सेल्सियस 27.4 डिग्री सेल्सियस
2019 45.6 डिग्री सेल्सियस 27.0 डिग्री सेल्सियस
2018 40.5 डिग्री सेल्सियस 29.9 डिग्री सेल्सियस
2017 36.0 डिग्री सेल्सियस 25.0 डिग्री सेल्सियस
2016 44.4 डिग्री सेल्सियस 31.0 डिग्री सेल्सियस

इस महीने तापमान में रहा उतार-चढ़ाव

Advertising

इस साल जून में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। आधी और बूंदाबांदी के चलते 6 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंच पाया था। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1 से 9 जून के बीच 6.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

सोमवार को तेज धूप के चलते सड़कों पर आवागमन कुछ कम रहा।

देखें इस महीने तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
9 जून 45.9 डिग्री सेल्सियस 29.3 डिग्री सेल्सियस
8 जून 44.8 डिग्री सेल्सियस 28.4 डिग्री सेल्सियस
7 जून 43.0 डिग्री सेल्सियस 26.7 डिग्री सेल्सियस
6 जून 39.4 डिग्री सेल्सियस 24.9 डिग्री सेल्सियस
5 जून 38.6 डिग्री सेल्सियस 24.6 डिग्री सेल्सियस
4 जून 36.2 डिग्री सेल्सियस 23.3 डिग्री सेल्सियस
3 जून 34.2 डिग्री सेल्सियस 26.2 डिग्री सेल्सियस
2 जून् 37.6 डिग्री सेल्सियस 24.2 डिग्री सेल्सियस
1 जून 39.4 डिग्री सेल्सियस
Advertising

22.1 डिग्री सेल्सियस

धूप में खड़ी कारें काफी तपने लगी हैं।

पूर्वानुमान: 13 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून काे मौसम एक बार फिर से पलटेगा। इस तारीख को बारिश और आंधी आएगी। 14 और 15 जून को भी आंधी और बारिश आ सकती है।

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
10 जून 45 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
11 जून 45 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
12 जून 45 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
13 जून 43 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
14 जून 42 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
15 जून 42 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising