आगरा में जिला-महानगर अध्यक्ष के लिए 83 नामांकन: जयपुर हाउस में पार्टी कार्यालय पर दो दिन चली प्रक्रिया, कई दिग्गज मैदान में – Agra News h3>
भाजपा कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।
भाजपा में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। मंडल अध्यक्षों के बाद अब जिला और महानगर अध्यक्ष के चुनाव की बारी है। इसी के लिए आगरा में दो दिन नामांकन प्रक्रिया चली। जिसमें 83 दावेदारों ने नामांकन किया है। इसमें जिलाध्यक्ष के लिए 45 और महानगर अध्यक्ष पद के ल
.
चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की मौजूदगी में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। इसके लिए दावेदार सुबह से ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए थे। 45 दावेदारों में कुछ वर्तमान जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं तो कुछ पुराने कार्यकर्ता हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा कार्यालय के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा।
इन्होंने किया नामांकन हेमेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, संजय सिंह चौहान, शिवकुमार प्रमुख, संतोष कटारा, प्रशांत पौनिया, ऋषि उपाध्याय, दिनेश गोयल, मेघराज सोलंकी, उमाशंकर माहौर, मातेंद्र सिंह धाकरे, सोनू चौधरी, सत्य प्रकाश लोधी, अशोक लवानिया, श्याम सुंदर पाराशर, सत्यदेव दुबे, देवेंद्र कटारा, जितेंद्र वर्मा निषाद, नाथूराम वर्मा, प्रकाश राजपूत, राकेश कुशवाह, संतोष सिकरवार, राधेश्याम कुशवाह, योगेंद्र त्यागी।
भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे दावेदार।
इनके साथ ही देवेंद्र कुमार वर्मा स्वर्णकार, महेश कुमार (बबलू लोधी), गीतम सिंह(सोनू दिवाकर), उमेश कुमार शर्मा सैंथिया, राजेश कुशवाह, राजेंद्र पाल एडवोकेट, प्रहलाद सिंह, देवकी नंदन राठौर, चौधरी अमित सिंह, कोमल सिंह सिकरवार, सतेंद्र कुमार पाठक, राहुल आर्य सविता, अशोक कुशवाह, दानवीर सिंह परमार, कप्तान सिंह निषाद, विमल किशोर बघेल, पंकज कुमार शर्मा, कुलदीप रेपुरिया निषाद ने भी नामांकन किया।
महिला दावेदार जिलाध्यक्ष बनने के लिए इंदु जादौन और पंकजा शर्मा ने भी नामांकन किया है। 45 दावेदारों में सिर्फ ये ही दो महिलाएं हैं।
महानगर अध्यक्ष के लिए 38 दावेदार वहीं, भाजपा में महानगर अध्यक्ष के लिए गुरुवार को 38 दावेदारों ने नामांकन किया था। इसमें भी कई दावेदार वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इनके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकी है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंची मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह।
सांसद-विधायकों से भी लिया जाएगा फीडबैक जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए सांसद और विधायकों का भी फीडबैक लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी सांसद और विधायकों से 3-3 नाम मांगे गए हैं। इनके आधार पर संगठन अध्यक्ष का चुनाव करेगा।
दिल्ली-लखनऊ की लगा रहे दौड़ दावेदारों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। कई दावेदार दिल्ली-लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी दावेदारी को मजबूत करने में लगे हैं।