आकाश मर्डर केस: प्रेमिका समेत घर वालों पर FIR: 14 जख्म के निशान मिले, मां बोली- 27 मई को ही देखने आए थे लड़की वाले – Sultanpur News

4
आकाश मर्डर केस: प्रेमिका समेत घर वालों पर FIR:  14 जख्म के निशान मिले, मां बोली- 27 मई को ही देखने आए थे लड़की वाले – Sultanpur News
Advertising
Advertising

आकाश मर्डर केस: प्रेमिका समेत घर वालों पर FIR: 14 जख्म के निशान मिले, मां बोली- 27 मई को ही देखने आए थे लड़की वाले – Sultanpur News

असगर नकी | सुलतानपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

“मृतक आकाश की मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो कहती हैं हमारा लड़का लड़की से बात तो करता था, ये नहीं पता कहां। कुछ देर बाद कहती हैं दूर की लड़की थी, लालगंज की मगर उसकी शादी हो गई है। वो लड़की मुंबई चली गई। गांव में किसी लड़की से बातचीत के बारे में सवाल पर वो साफ इनकार करती हैं।

Advertising

आशा कहती हैं किसी भले आदमी से उसकी (आकाश) दोस्ती नहीं थी। बातचीत में मां ने बताया हमको घटना की सूचना मिली, मौके पर गए तो हमारा बिट्टू (मृतक आकाश) ख़ून ही ख़ून में तर था। एक चप्पल हमारे लड़के की और एक लाल सैंडिल उसकी (लड़की) मिली। मां ने बताया कि 27 मई को प्रतापगढ़ अंतु से शादी के लिए लोग हमारे लड़के को देखने के लिए भी आने वाले थे।” यह कहकर वो फफक उठी। उसकी आंखे पथरा सी गई हैं।

आकाश मर्डर केस की हकीकत जानने ‘दैनिक NEWS4SOCIALऐप’ की टीम ग्राउंड पर पहुंची। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जिला मुख्यालय से 15 किमी जाने के बाद बाईं ओर नहर से शिवगढ़ थाना अंतर्गत औझी गांव का रास्ता मुड़ा है।

करीब 250 मीटर जाने के बाद फिर बाएं हाथ मुड़ कर खड़ंजे से एक किमी अंदर जाने पर मृतक का घर पड़ता है। उसके घर से पहले गांव का सचिवालय है। जहां लंभुआ, कोतवाली देहात थाने के प्रभारी और पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से बैठे हुए थे।

Advertising

गांव में हर तीसरे और चौथे दरवाजे पर महिलाओं का समूह आपस में घटना को लेकर चर्चा कर रहा है। महिलाएं कह रही थी, अच्छा भला दिल्ली में कमाता कजाता था लेकिन ऐसी दीवानगी सवार थी कि महीना न बीते चला आता। आखिर जिसका डर था वो हो ही गया।

हम पंचायत भवन (सचिवालय) से आगे बढ़े यहां पर वृद्ध राम मूर्ति से भेंट हुई, हमने मृतक के घर का रास्ता पूछा तो उन्होंने जवाब दिया बस ऐसे ही खड़ंजा पकड़े बाए हाथ बीस कदम जाओगे वहां पर भीड़ जमा है। हमने उनसे पूछा चाचा कैसे क्या हुआ। उन्होंने कहा बेटा कुछ पूछो मत, बस इतना जानो बुरे काम का अंजाम बुरा होता है। वैसे जिन्होंने यह किया उन्हें भी ऐसा करना नहीं चाहिए था। शिकायत कर देते, दो-चार थप्पड़ मार देते पर जान से मारकर ग़लत किया।

हम यहां से आगे बढ़े, बीस कदम के बाद कर्मराज मिश्रा का आवास था। जहां घर के बाहर तख़्त पर बर्फ के ऊपर आकाश का शव रखा हुआ था। रिश्तेदार जमा थे। गांव की महिला पुरुष की भीड़ भी बड़ी संख्या में जुटी थी। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। रह-रहकर मां आशा और बहन रो-रोकर बेहोश हुई जा रही थी। बगल में ही एक मंदिर था यही एक मकान में थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी व चांदा थाने के प्रभारी एके सिंह बैठे थे। प्रधान, मृतक के पिता व अन्य सगे संबंधी पुलिस को देने के लिए तहरीर लिख रहे थे। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने हमें बताया कि कल (मंगलवार) को मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज यह लोग कुछ लोगों का नाम बताए हैं जिसके आधार पर नई तहरीर दी जा रही है जो विवेचना में शामिल की जाएगी।

Advertising

जो दूसरी तहरीर मां आशा की ओर से आज (बुधवार) को दी उसमें गांव की ही एक लड़की, उसके पिता, भाई व भाई के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस को तहरीर देने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया लेकिन तभी कुछ लोगों ने नेतागिरी शुरू कर दिया। कहा जब तक डीएम-एसपी नहीं आते तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मान मनौव्वल कर उन्हें राजी कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक आकाश का अंतिम संस्कार शहर स्थित हथिया नाला घाट पर किया जाएगा।

उधर जिस लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर आकाश की हत्या की बात सामने आई है उसके घर पर सन्नाटा पसरा है। सूत्रों के अनुसार लड़की, उसके पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की का बड़ा भाई घटना के बाद से ही फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

वही एसएचओ को तहरीर देते हुए आकाश की मां आशा ने हाथ जोड़कर कहा साहब तुम ही न्याय दिलाओ। उसने एसएचओ से यह भी कहा कुछ दिन पूर्व लड़की के पिता ने धमकी दिया था। कहा था मार डालेंगे तुम्हे। वही आकाश की बहन ने बताया सावन में उन्हीं के बच्चे भईया को मारे भी थे। सूत्रों के अनुसार लड़की का पिता कैंसर रोग से ग्रस्त है।

कर्मराज मिश्रा अत्यंत गरीब हैं। गांव में उनके पास लगभग डेढ़ बीघे के आसपास जमीन है। परिवार पालने के लिए वे दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। कुछ दिन बाद उन्होने बड़े बेटे को भी दिल्ली बुला लिया, वो अपनी पत्नी बच्चों के साथ वहां रहकर मजदूरी करता। मृतक आकाश भी दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करता और महीने डेढ़ महीने पर मां से मिलने गांव आता, ऐसा परिवार का कहना है। बीते 22 मई को ही वो दिल्ली से घर आया था।

26 मई की रात गांव के मेवालाल प्रजापति के घर पर जागरण कार्यक्रम था। जिसमें कर्मराज मिश्रा का पुत्र आकाश अपनी मां आशा देवी के साथ गया था। कुछ देर बाद मां आशा देवी घर चली गई, जबकि आकाश कार्यक्रम में मौजूद था। इसी बीच आकाश के मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह कहीं चला गया। और थोड़े समय के बाद शोर हुआ कि घर से महज 50 मीटर दूर निर्माणाधीन एक मकान में लहूलुहान उसका शव पाया गया। घटना स्थल से एक चाकू भी मिली है, जबकि मृतक का मोबाइल गायब नहीं मिला।

‘आकाश हत्याकांड’, में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद ही चौकाने वाली सामने आई है। उसके गले से सीने तक चोट के 14 निशान मिले हैं। गले की नली कटने से उसकी जान गई है। इस सबके अलावा जो तथ्य प्रकाश में आया वो यह कि उसने ‘वियाग्रा’ टैबलेट का इस्तेमाल किया था।

24 वर्षीय आकाश की शादी नहीं हुई थी। फिर उसे शादी-शुदा व्यक्तियों के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली औषधि की आवश्यकता पड़ी तो क्यों पड़ी? यह अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक आकाश का गांव की ही एक बीस वर्षीय युवती से दो वर्षों से प्रे- प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर के आसपास उसे अश्लील हरकते व छेड़छाड़ करते पूर्व में देखने पर लड़की के घर वालों ने उसे रोका भी था लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सूत्रों की माने तो घटना के दिन लड़की के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देखा जिसके बाद वो आपा खो बैठा। इसी पहलू पर लगातार पुलिस अधिकारी जांच भी कर रहे हैं।

इंस्पेक्टर पंडित त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। जिस लड़की के परिवार पर आरोप है उस परिवार के कुछ सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है। सर्विलांस की मदद से अन्य आरोपियों को पकड़ने की क़वायद चल रही है। सीडीआर भी निकाला जा रहा है। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं जल्द ही सफल अनावरण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising