अवैध संबंध में गल्ला व्यवसाय को मारी गई थी गोली: मुख्य आरोपी महिला ने रची थी साजिश, बॉयफ्रेंड को कहा था- इसे रास्ते से हटा दो – Nalanda News h3>
पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी महिला।
नालंदा जिले के पावापुरी में 10 जून को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला था। पुलिस ने 38 वर्षीय शोभा देवी को गिरफ्ता
.
घटना 10 जून की दोपहर की है जब गल्ला व्यापारी कारू राम गिरियक से पावापुरी लौट रहा था। करमपुर गांव के समीप NH-20 पर अचानक से चार अपराधियों ने उस पर गोलियां दाग दीं। घायल व्यापारी को तत्काल पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बच गई।
15 दिन पहले झगड़े के बाद महिला ने देख लेने की धमकी दी थी
प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट या दुश्मनी का लगा, लेकिन गहन अनुसंधान के बाद पुलिस के सामने एक अलग ही तस्वीर आई। जांच में पता चला कि कारू राम और गिरफ्तार महिला शोभा देवी के बीच अवैध संबंध था, जिसकी वजह से इस हत्या की साजिश रची गई। शोभा देवी ने अपने प्रेमी राजीव कुमार उर्फ राजू को शैलेंद्र कुमार उर्फ़ कारू राम को गोली मार देने के लिए कहा था।
दरअसल, राजीव कुमार उर्फ राजू को शोभा देवी के साथ मिलना जुलना शैलेंद्र कुमार उर्फ़ कारू राम के साथ पसंद नहीं था। 15 दिन पहले शोभा देवी का कारू राम से झगड़ा हुआ था, तभी उसने देख लेने की धमकी दी थी।
जानकारी देते डीएसपी राजगीर
पुलिस की कार्रवाई
राजगीर DSP सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, टीम ने दिन-रात मेहनत करके इस मामले को सुलझाया है। गिरफ्तार महिला शोभा देवी पोखरपुर गांव की निवासी है और स्वर्गीय पिंटू सिंह की पत्नी है।
जांच में सामने आए तथ्य
पुलिस की जांच के अनुसार, शोभा देवी ने ही इस गोलीकांड की पूरी योजना बनाई थी। उसने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर कारू राम को निशाना बनाने का षड्यंत्र रचा था। घटना के दिन, अपराधियों ने पहले से ही घात लगाकर कारू राम का इंतजार किया था।
पीड़ित कारू राम ने पुलिस को बताया कि जब वह बाइक पर सवार होकर करमपुर गांव के पास पहुंचा, तो अचानक से एक चार पहिया वाहन से उतरकर बदमाशों ने उस पर गोलियां दाग दीं। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी तेजी से फरार हो गए।
विशेष टीम की गठन
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
इस जांच में DSP सुनील कुमार सिंह के साथ अंचल निरीक्षक मनीष भारद्वाज, थाना अध्यक्ष गौरव कुमार, ASI बिनोद कुमार और महिला पुलिस रेनू कुमारी एवं रूपा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।