अलीगढ़ में मैक्स पलटी, दो की मौत; 11 घायल: अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी, मैक्स का एक्सल टूटने के कारण हुआ हादसा – Aligarh News h3>
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। भीकनपुर बूढ़ा गांव के रास्ते पर खुलावली मोड़ के पास यह हादसा हुआ, जिसके कारण उसमें सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अ
.
सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और दो गंभीर घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। जिसके बाद एक घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया और दूसरे को उसके परिवार के लोग छर्रा के ही एक निजी अस्पताल में लेकर गए। दोनों ने ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
हादसे में मुरारी और कलियान सिंह की मौत हो गई।
सांकरा घाट से लौट रहे थे सभी
छर्रा के खुलावली के माजरा नगला भीमसेन निवासी बंटी कुमार की मां पुष्पा देवी का निधन 27 मार्च की रात को हो गया था। जिसके बाद 28 मार्च को उनका अंतिम संस्कार सांकरा घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के सभी लोग सांकरा घाट गए थे।
अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद सभी लोग एक मैक्स गाड़ी में सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। लेकिन इसी दौरान मैक्स गाड़ी का एक्सेल टूट गया और गाड़ी एकदम से अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर मैक्स को संभाल नहीं पाया और यह पलट गई। जिसके कारण इसमें सवार सभी लोगों के गंभीर चोटें आई और वह घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।
एंबुलेंस के जरिए पहुंचाया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को तत्काल छर्रा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। यहां पर कलियान सिंह और मुरारी की हालत ज्यादा गंभीर थी। जिसके बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। कलियान सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी ओर मुरारी को उसके परिवार के लोग छर्रा के ही एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां पर मुरारी की भी मौत हो गई। वहीं हादसे में नगला भीमसेन के नन्नू सिंह, सर्वेश, दिनेश, निहाल सिंह, दयाराम सिंह, गोवर्धन सिंह, बंटी कुमार, पप्पू सिंह, हरी सिंह और रश्मिदेवी घायल हैं। इसके साथ ही कासगंज के नगला भीम निवासी दयाराम भी घायल हैं। लेकिन इनकी हालत खतरे के बाहर है।
घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया था।
सीओ छर्रा धनंजय ने बताया कि मैक्स गाड़ी पलटने के कारण इसमें सवार लोग घायल हो गए थे। दो लोगों की मौत हो गई थी, जिनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं घायलों का उपचार जारी है।