अयोध्या में प्रशासनिक फेरबदल: राजकुमार पांडेय बने सहायक अभिलेख अधिकारी, प्रवीण यादव को सौंपी गई मंदिर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी – Ayodhya News

5
अयोध्या में प्रशासनिक फेरबदल:  राजकुमार पांडेय बने सहायक अभिलेख अधिकारी, प्रवीण यादव को सौंपी गई मंदिर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी – Ayodhya News

अयोध्या में प्रशासनिक फेरबदल: राजकुमार पांडेय बने सहायक अभिलेख अधिकारी, प्रवीण यादव को सौंपी गई मंदिर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी – Ayodhya News

राम मंदिर के मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे बने अयोध्या ARO

अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सोमवार को जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत मंदिर मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत राजकुमार पांडेय को सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रतीक्षारत प्रवीण यादव को म

.

यह बदलाव रामनगरी में प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने तथा विभिन्न धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की निगरानी को सुचारू करने के उद्देश्य से किया गया है। राजकुमार पांडेय की नियुक्ति एआरओ के रूप में अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह पद अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे तैनात।

राजकुमार पांडेय इससे पहले रामजन्मभूमि में रह चुके SDM

राजकुमार पांडेय 1 जुलाई 2021 को बतौर न्यायिक तहसीलदार रूप में अयोध्या में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में तहसीलदार बनाए गए। इसके बाद 28 सितंबर 23 को पदोन्नति के साथ एसडीएम सदर बनाए गए। इस दौरान एसडीएम बीकापुर की भी जिम्मेदारी संभाली थी। इसके अलावा कुछ और महत्वपूर्ण पदों पर भी तैनात रहे।

राजकुमार पांडेय का बतौर एसडीएम अयोध्या एयरपोर्ट विस्तर में अहम भूमिका रही है, एयरपोर्ट के लिए जमीन का क्रय करने और विस्थापित किसानों क़ो पुनर्वास देने में उनका योगदान रहा है। राजकुमार पांडेय इससे पहले राम जन्मभूमि मजिस्ट्रेट रहे है।

इसके साथ ही राम पथ, भक्तिपथ, धर्म पथ के निर्माण कार्यों के साथ प्राण प्रतिष्ठा में अहम जिम्मेदारियां निभाई है। एसडीएम सदर और राम मंदिर मजिस्ट्रेट के रूप में किए गए कार्य की सराहना होती रही है। खास तौर पर इनकी व्यवस्थाओं के दौरान महाकुंभ से आने वाली लाखों श्रद्धालु राम मंदिर में सुगम दर्शन भी करते रहें।

जनपद वासियों का मानना है कि एआरओ बनने के बाद अयोध्या में जमीन की पैमाइश को लेकर हो रहे विवाद सुलझेंगे।

प्रवीण यादव बने मंदिर मजिस्ट्रेट

प्रवीण यादव, जो पूर्व में प्रतीक्षा सूची में थे, अब मंदिर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह पद अयोध्या में मंदिरों से संबंधित मामलों की निगरानी, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और धार्मिक आयोजनों के समुचित प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रामप्रसाद त्रिपाठी को एसडीएम सदर के पद पर नियुक्त

रामप्रसाद त्रिपाठी को एसडीएम सदर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अब अयोध्या सदर क्षेत्र की प्रशासनिक कमान संभालेंगे। यह फेरबदल आगामी चुनावी तैयारियों और बढ़ते प्रशासनिक दबाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से कार्यक्षमता बढ़ेगी और अयोध्या के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News