अयोध्या जमीन के विवाद गर्भवती पत्नी पर चाकू से हमला: दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद,पति गिरफ्तार – Ayodhya News h3>
जमीन के विवाद गर्भवती पत्नी पर चाकू से हमला
अयोध्या पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरतकुंड के अंतर्गत विनायकपुर गांव में शनिवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। झगड़े के दौरान बड़े भाई राजकुमार ने अपनी गर्भवती पत्न
.
जानकारी के अनुसार, विनायकपुर गांव निवासी रामखिलारी के दो पुत्र, राजकुमार और शिवचंद, अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग घरों में रहते हैं। शनिवार सुबह दोनों भाइयों के बीच घर के बाहर दरवाजे के सामने की थोड़ी सी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी के दौरान मामला गर्माया, लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
पत्नी सरोज से हुआ विवाद
हालांकि, बाद में बड़ा बेटा राजकुमार घर पहुंचा और पत्नी सरोज से इसी विवाद को लेकर बहस करने लगा। सरोज उस समय रसोई में सब्जी काट रही थी। गुस्से में आकर राजकुमार ने रसोई में मौजूद चाकू से सरोज पर हमला कर दिया। चाकू के वार से महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। बताया जा रहा है कि घायल महिला करीब सात माह की गर्भवती भी है।
घटना के बाद राजकुमार घायल पत्नी के पास बैठा रहा
घटना के बाद राजकुमार घायल पत्नी के पास बैठा रहा और उसके गले से बहते खून को कपड़े से दबाकर रोकने की कोशिश करता रहा। गांव के ही निवासी रिटायर्ड दरोगा जियालाल कोरी ने तुरंत 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाना पुलिस और पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल सरोज को पुलिस ने आरोपी पति की मदद से 112 पीआरबी वाहन से अस्पताल भिजवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला के पिता कालिका प्रसाद कोरी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सरोज मूल रूप से बीकापुर तहसील क्षेत्र के कोंछा बाजार, धंस माता बाल्दी मिश्र का पुरवा गांव की निवासी है।
सरोज की हालत नाजुक
इधर, पुलिस ने आरोपी राजकुमार को मौके से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, घायल सरोज की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
रामखिलारी ने बताया कि उनके दोनों पुत्रों की शादियाँ आपस में सगी बहनों से हुई हैं और दोनों के एक-एक बच्चे भी हैं। जमीन के बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार घर में विवाद हो चुका था, लेकिन इस बार मामला हिंसक हो गया।
पूराकलंदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।