अयोध्या कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के ट्रांसफर: तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश, 3 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों का तबादला – Ayodhya News

1
अयोध्या कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के ट्रांसफर:  तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश, 3 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों का तबादला – Ayodhya News
Advertising
Advertising

अयोध्या कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के ट्रांसफर: तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश, 3 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों का तबादला – Ayodhya News

अयोध्या जिले में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। ये सभी तबादले 3 वर्ष पूरे होने को लेकर किए गए हैं। जारी किए आदेश में स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। एसडीएम सदर के आशुलिपिक हरिओम चौरसिया को आशुलिपिक मुख्य रा

Advertising

.

अधिष्ठान लिपिक कलेक्ट्रेट मेहंदी हसन को वासिल वाकी नवीस (वावान) तहसील बीकापुर एवं इस पद से दीनानाथ मिश्र को अधिष्ठान लिपिक कलेक्ट्रेट, नाजिर कलेक्ट्रेट रनबहादुर सिंह को न्याय सहायक संबद्ध नाजिर कलेक्ट्रेट, आंग्ल अभिलेखपाल प्रीति श्रीवास्तव को स्थानीय निकाय लिपिक प्रथम संबद्ध आंग्ल लिपिक, न्याय सहायक राजकपूर नाजिर की संबद्धता न्याय सहायक पद से रहेगी। स्थानीय लिपिक प्रथम विजय कुमार आंग्ल अभिलेखपाल के साथ स्थानीय निकाय लिपिक (प्रथम) पद पर बने रहेंगे।

Advertising

पेशकार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजकमल श्रीवास्तव को सहायक मुख्य राजस्व उमाशंकर पाल के स्थान पर, पेशकार तहसीलदार सदर विक्रम सिंह को नायब नाजिर तहसील सोहावल, अपने कार्य के साथ उप जिलाधिकारी न्यायिक सोहावल के पेशकार का दायित्व भी संभालेंगे। स्थानीय निकाय लिपिक (द्वितीय) प्रियंक तिवारी की प्रतिपालक राजस्व अभिलेखागार के साथ संबद्धता स्थानीय निकाय (द्वितीय) पद पर बनी रहेगी।

सहायक आंग्ल अभिलेख रेखा रानी विश्वकर्मा को नायब नाजिर कलेक्ट्रेट, राजस्व अभिलेखपाल अरेंजर अशोक सोनकर को सहायक आंग्ल अभिलेखपाल, उप जिलाधिकारी रुदौली के पेशकार मो. मैफूज को अरेंजर- बीकापुर राजस्व अभिलेखपाल, नायब नाजिर रवींद्र कुमार चौधरी पेशकार-तहसीलदार (सदर), नायब नाजिर सोहावल-अंजनी कुमार को पेशकार उपजिलाधिकारी रुदौली, सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार विनोद कुमार को राजस्व लिपिक, न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), टंकक तहसील बीकापुर कमल नयन सिंह को अहलमद, फौजदारी न्यायालय उपजिलाधिकारी बीकापुर, प्रतिपालक राजस्व अभिलेखागार रितेश सोनकर को कनिष्ठ लिपिक सीलिंग संबद्ध जनसूचना संबंधी कार्य की नई जिम्मेदारी दी गई है।

कनिष्ठ लिपिक सीलिंग संबद्ध जनसूचना संदीप कुमार पांडेय को प्रतिपालक, राजस्व अभिलेखागार संबद्ध वीडर आंग्ल अभिलेखपाल, प्रतिपालक राजस्व अभिलेखागार अंशिका सिंह को टंकक भूलेख संबद्ध सहायक न्यायिक अभिलेखपाल, सहायक न्यायिक अभिलेखपाल नन्हें सिंह को प्रतिपालक, राजस्व अभिलेखागार अंशिका सिंह के स्थान पर, वीडर आंग्ल अभिलेखपाल मंजू चंद्रा को टंकक-संयुक्त कार्यालय, प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार अंशु चौरसिया को वीडर आंग्ल अभिलेखपाल संबंद्धता न्यायालय एडीएम (सिटी) के पद पर रहेगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising