अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार: आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन; ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग

3
अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार: आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन; ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग
Advertising
Advertising

अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार: आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन; ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग


Advertising

पुलिस हिरासत में आरोपी।
– फोटो : संवाद

Advertising

विस्तार

Advertising


अमृतसर पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह सभी आरोपी गुरदासपुर और फतेहगढ़ चूड़ियां एरिया के रहने वाले हैं। सभी आरोपी लंबे समय से ड्रग्स स्मगलिंग के धंधे से जुड़े हुए थे। 

Trending Videos

Advertising

इस गिरोह का मुख्य सरगना कर्मवीर सिंह हैं। आरोपी कर्मवीर सिंह यूएस भागने की फिराक में था, लेकिन रास्ते से ही डिपोर्ट हो गया था। डिपोर्ट होने के बाद आरोपी ने अपने एरिया के कुछ लोग जो फ्रांस में रह रहे हैं उनके साथ टाईअप कर पाकिस्तान के नशा तस्करों के संपर्क बनाया और सीमा पार से नशे की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई कर रहा था।

 

पुलिस ने आरोपी कर्मवीर को सबसे पहले गिरफ्तार किया और गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया के गांव दोरांगला से खेतों में दबाई गई एक किलो हेरोइन बरामद की। इसके अवाला आरोपियों में कीरतपाल सिंह उर्फ कीरत, सुखदीप सिंह उर्फ सुख, प्यारा सिंह और पंकज वर्मा उर्फ बबलू शामिल हैं। कीरतपाल सिंह के खिलाफ बटाला में आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी केस दर्ज है। आरोपी 12वीं पास है और 18 साल इसकी उम्र है। गिरोह का किनपिन कर्मवीर सिंह है, जो 21 साल का है। 

खास बात यह है कि आरोपी पंकज वर्मा पेशे से ज्वेलर है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर पुलिस स्टेशन में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी पंकज वर्मा से पुलिस ने सवा दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising