अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गाथा सुनाएगी BJP: प्रयागराज समेत पूरे देश में आज 13 मई से शुरू हो रही राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा – Prayagraj (Allahabad) News h3>
10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा के लोग अलग अलग क्षेत्रों में जाएंगे।
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया और कई आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि युद्ध जैसी स्थिति बनी लेकिन बाद में सीजफायर हो गया।
.
अब ऑपरेशन सिंदूर की गाथा भाजपा सुनाएगी। इसके लिए आज 13 मई से प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे देश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका नाम तिरंगा यात्रा दिया गया है। इसके तहत भाजपा के लोग लोगों के बीच में जाएंंगे और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाएंगे। यह अभियान 23 मई तक चलाया जाएगा।
इसके पहले ही वक्फ सुधार जन जागरण अभियान भी विधानसभावार चलाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चलेगा अभियान
BJP महानगर के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर 13 मई में से 23 मई तक राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। तिरंगा यात्रा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान के जरिए जनता को बताएंगे कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत में कैसे अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया। बताएंगे कि किस प्रकार से मोदी सरकार ने कूटनीतिक सफलता को प्राप्त करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और दुश्मन को कितना नुकसान पहुंचाया।
सीजफायर के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर साध रहा निशाना
दरअसल, 2 दिन बाद पहले ही जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की बात आई तो विपक्ष इस पर मोदी सरकार पर तंज कसने लगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कार्यकाल की चर्चाएं शुरू हुई। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी। वर्ष 1971 में जब भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था और इंदिरा गांधी अपनी बातों पर अडिग रहीं। इसके बाद भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर को एक मुहिम के रूप में चलाने का निर्णय लिया है ताकि कहीं विपक्ष इस सीजफायर को मोदी सरकार की नाकामी न बताने में सफल न हो जाएं।