अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices fell due to decline in international market | News 4 Social

6
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices fell due to decline in international market | News 4 Social
Advertising
Advertising

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices fell due to decline in international market | News 4 Social

इंदौरPublished: Feb 03, 2024 06:27:30 pm

Advertising

इंदौर बाजार . 3-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72500 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

Advertising

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

बिल पर सोना 64600 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के दाम घटे। कॉमेक्स पर सोना 20४०.७0 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 64050 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 59175 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72550 व टंच 72700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72500 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

जोरदार आवक से गिरे लहसुन के दाम
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में जोरदार आवक होने से लहसुन में 500 से 600 रुपए क्विंटल की गिरावट आई। नई लहसुन की आवक 25000 बोरी, जबकि पुराने लहसुन की 500 बोरी आवक बताई गई। प्याज की 35 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1200 से 1400, राशन 1000 से 1200, प्याज बेस्ट 1300 से 1700, मीडियम 900 से 1200, गोल्टा 600 से 800, लहसुन ऊंटी पुरानी 30000 से 31000, नई 22000 से 24000, देशी लहसुन 16000 से 18000, एवरेज 14000 से 16000, बारिक 8000 से 9000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
देश की मंडियों में सोयाबीन की 2.20 लाख बोरी आवक
इंदौर . देश की मंडियों में कुल 2.20 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 90 हजार, महाराष्ट्र में 1 लाख, राजस्थान में 15 हजार व अन्य राज्यों में 15 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 3 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1.05 लाख, मध्यप्रदेश में 35 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 50 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1520 से 1525, मुंबई मूंगफली तेल 1530, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 880 से 885, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 830 से 835, मुंबई सोया रिफाइंड 875 से 880, मुंबई पाम तेल 845 से 850, इंदौर पाम 893, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 810 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4575, लक्ष्मी 4525, सांवरिया इटारसी 4550, खंडवा 4550, रुचि 4670, धानुका 4650, एमएस नीमच 4625, एमएस पचोर 4525 व एवी 4650 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1725, देवास 1725, उज्जैन 1725, खंडवा 1700, बुरहानपुर 1700, अकोला 2711 रुपए।
—-
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की तुवर में बेहतर मांग
इंदौर. कमजोर उत्पादन को देखते हुए तुवर में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग बेहतर बनी हुई है जिससे तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। निर्यातकों द्वारा तुवर की बिकवाली भाव बढ़ाकर की जा रही जिससे आयात पडताल महंगा बैठ रहा और आयातित तुवर की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। राजस्थान को छोड़ अन्य किसी भी राज्य की मंडियों में मूंग की आवक न के समान हो रही है। ग्रीष्मकालीन नयी फसल आने में अभी लंबा समय शेष है। जिसे देखते हुए स्टाकिस्ट मूंग की बिकवाली धीमी गति से कर रहे है। उपलब्धता कमजोर पडऩे व लिवाली बेहतर होने से मूंग की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। बर्मा निर्यातक उड़द की भाव बढ़ाकर रहे है जिससे आयात पड़तल ऊँचा बैठ रहा। उड़द के भाव में मजबूत दर्ज की जा रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5600, काबुली सूडान 6850, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 10200, गजरी 9300 व उड़द एफएक्यू 9000 रुपए।
दलहन: चना 5850, विशाल 5750, डंकी 5250 से 5500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8800 से 10100, मूंग 9000 से 9400, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9500, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7600 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12400 से 12500, फूल 13400 से 13500, बेस्ट तुवर दाल 14500 से 14600, ब्रांडेड तुवर दाल 15600, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15900, (42-44) 15700, (44-46) 15500, (58-60) 14700 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising