अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम नरम | Gold and silver prices soften in bullion market due to fall in interna | Patrika News

5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम नरम | Gold and silver prices soften in bullion market due to fall in interna | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम नरम | Gold and silver prices soften in bullion market due to fall in interna | Patrika News

इंदौरPublished: Jul 24, 2023 07:24:17 pm

इंदौर बाजार ….. 24-7-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75200 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम नरम

सोना-चांदी में नरमी
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम नरम रहे। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1968.20 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1961.90 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.64 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60350 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 55690 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73200 व टंच 73300 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75200 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

70 हजार बोरी प्याज की आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में 70 हजार बोरी प्याज की आवक हुई। आगरा से आलू की 10 गाड़ी आई, जो 1100 से 1200 रुपए क्विंटल बिकी। लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13000 से 13500, देशी लहसुन 12000 से 12500, एवरेज 10000 से 11100, चिप्स क्वालिटी का आलू 1600 से 1700 व ज्योति 1300 से 1500, प्याज सुपर बेस्ट 1000 से 1300, बेस्ट 600 से 900 व गोल्टी 800 से 1100 रुपए क्विंटल बिका।
————
वैश्विक बाजार के मुकाबले घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में गिरावट नहीं
इंदौर. हालांकि हाल के महीनों में घरेलू बाजार में खाद्य तेलों का भाव नरम पड़ा है मगर वैश्विक बाजार के मुकाबले इसमें कम गिरावट आई है। भारत खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक देश है और अक्सर कहा जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव का घरेलू खाद्य तेल बाजार पर सीधा और गहरा असर पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है या फिर सिर्फ कीमतों में वृद्धि तक यह सीमित है। यूक्रेन से भी सूरजमुखी तेल का निर्यात आरंभ हो गया। पिछले एक साल से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड खाद्य तेल की कीमतों में शीर्ष स्तर के मुकाबले भारी गिरावट देखी जा रही है लेकिन घरेलू बाजार में इसके दाम में उसके अनुरूप गिरावट नहीं आई है। वर्ष 2021-22 के दौरान देश में खाद्य तेलों की कुल खपत बढक़र 258 लाख टन पर पहुंच गई जो एक दशक पूर्व के मुकाबले करीब 60 लाख टन अधिक थी। मई 2022 से मई 2023 के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में विभिन्न खाद्य तेलों के दाम में जोरदार गिरावट दर्ज की गई जबकि भारत में भाव ज्यादा नीचे नहीं गिरा। मई 2022 से जुलाई 2023 के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड पाम तेल तथा आरबीडी पामोलीन के दाम में करीब 45 प्रतिशत की जरोदार गिरावट आई मगर भारत में वनस्पति (घी) का भाव केवल 21 प्रतिशत तथा पाम तेल का दाम 29 प्रतिशत ही घटा। सोयाबीन तेल एवं सूरजमुखी तेल के मामले में भी ऐसा ही हुआ।
सरसों की देश में 5.25 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 2.50 लाख, मध्यप्रदेश में 85 हजार, यूपी में 60 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 90 हजार बोरी सरसों की आवक हुई। देश की मंडियों में सोयाबीन की 2 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.25 लाख, महाराष्ट्र में 55 हजार, राजस्थान में 12 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार बोरी सोयाबीन आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1920 से 1930, मुंबई मूंगफली तेल 1850, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 970 से 975, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 940 से 950, मुंबई सोया रिफाइंड 950 से 960, मुंबई पाम तेल 880, इंदौर पाम 950, राजकोट तेलिया 3030, गुजरात लूज 1925, कपास्या तेल इंदौर 930 रुपए।
तिलहन : सरसों 6200 से 6300, रायड़ा 4700 से 4900, सोयाबीन 4300 से 5025 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5125, प्रेस्टीज 5075, लक्ष्मी 4900, सांवरिया इटारसी 5100, खंडवा 5050, रुचि 5010, धानुका 5100, एमएस नीमच 5125, एमएस पचोर 5025 व एवी 5050 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2575 रुपए।
—————–
दाल-दलहनों में ग्राहकी का अभाव
इंदौर. ग्राहकी का अभाव रहने से दाल-दलहनों की कीमतों में उठाव कमजोर रहा। आयातित दलहनों की कीमतों में भी खास तेजी-मंदी नहीं देखी गई। दालों में ग्राहकी कम होने से मिले जरूरत पूर्ति ही दलहनों की खरीदी कर रही है। मौसम के बार-बार बदलने से दलहन फसलों का सही आंकलन नहीं लगाया जा रहा है, जिससे व्यापारिक मनोवृत्ति में बदलाव आया है। मंडियों में आवकें सीमित है और सौदे कम मात्रा में हो रहे है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4950, काबुली सूडान 7350, मसूर ऑस्ट्रेलिया 5800, मसूर कनाड़ा 5600, तुवर लेमन नई 9700, तुवर मोजांबिक 8200, गजरी 8150 व उड़द एफएक्यू 7850 रुपए।
दलहन- चना 5250, विशाल 4950 से 5100, मसूर 5700 से 5750, तुवर महाराष्ट्र 10000 से 10200, कर्नाटक 10200 से 10400, निमाड़ी 8700 से 9800, मूंग 7600 से 7700, मूंग बोल्ड 8000 से 8100, एवरेज 6800 से 7200, उड़द बेस्ट 7400 से 8500, उड़द गर्मी का 7600 से 8000, मीडियम 4500 से 5500, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6700 से 6800, मीडियम 6900 से 7000, बोल्ड 7100 से 7200, मसूर दाल मीडियम 7000 से 7100, बोल्ड 7200 से 7300, तुवर दाल सवा नंबर 11500 से 11700, फूल 12400 से 12500, बेस्ट तुवर दाल 12800 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 14500, मूंग दाल मीडियम 9400 से 9500, बोल्ड 9600 से 9700, मूंग मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, उड़द दाल मीडियम 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900, उड़द मोगर 10400 से 10500, बोल्ड 10600 से 10700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 14800, (42-44) 14600, (44-46) 14400, (58-60) 12500 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 4700 से 5000 रुपए।
————–
त्योहारी मांग व कमजोर आपूर्ति से खोपरा गोला हुआ महंगा
केसर, लौंग, दालचीन और हरी इलायची में तेजी
इंदौर. किराना बाजार में केसर, लौंग, दालचीन और हरी इलायची के भाव में तेजी रही। त्योहारी मांग व कमजोर आपूर्ति से खोपरा गोला महंगा होगर 140 रुपए बिक गया। शकर में मजबूती रही। बाजार में शकर की 7 तथा नारियल की 4 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3860 से 3870, शकर एम सुपर 3900 से 3925, एम शकर 3950 गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4300 से 4400, ग्लास 4700 से 5000, लड्डू 4300, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700, रायलरतन साबूदाना लूज में 8000, 1 किलो पैकिंग में 8400, सच्चामोती लूज में 7850, 1 किलो पैंकिंग में 8250, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8880, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8880, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 9110 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2200 से 3500 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 650 से 667, मिनिमटर 675 से 685, मटरदाना 690 से 710, बेस्ट 720 से 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 670 से 680, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 720 से 730, सौंफ मोटी 305 से 325, मीडियम 345 से 375, बेस्ट 400 से 425, बारीक 340 से 425, लौंग चालू 945 से 970, बेस्ट 990 से 1020, दालचीनी 245 से 260, बेस्ट 265 से 270, जायफल 650 से 700, बेस्ट 750, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1100 से 1325, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 335 से 340, ग्रीन 455 से 480, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 720 से 725, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 290 से 325, खसखस चालू 667 से 775, बेस्ट 925 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 2200 से 2350, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1450 से 1575, मीडियम 1625 से 1775, बेस्ट 1875 से 1950, एक्सट्रा बेस्ट 1975 से 2250, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 735 से 740, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 680 से 685, टुकड़ी 625 से 640, बादाम इंडिपेंडेट 590 से 600, अमरीकन 640 से 655, ऑस्ट्रेलिया 660 से 670, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 400 से 450, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 925 से 1175, बेस्ट 1350 से 1675, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 565 से 675 बेस्ट 750 से 800, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, पिशोरी 1800 से 2100, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1500 से 1550, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 1600 से 1650, 250 भरती 1700 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 135 से 149.50, ब्रांडेड 200 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1360, रवा कट्टे में 1410, मैदा 1370, चना बेसन 3475 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News